{"_id":"210e5988-55d8-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"icc-strict-supervision-on-indo-pak-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीसी की रही कड़ी निगरानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईसीसी की रही कड़ी निगरानी
कोलकाता/एजेंसी
Updated Fri, 04 Jan 2013 12:32 AM IST
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच ईडन गार्डंस मैच आईसीसी की कड़ी निगरानी के बीच हुआ। इस मैच के दौरान आईसीसी की एंटी करप्शन और सिक्योरिटी यूनिट (एसीएसयू) ने सुरक्षा कारणों से स्टेडियम के चारों ओर 145 क्लोज सर्किट कैमरे (सीसीटीवी) लगाए थे। आमतौर पर मैच के दौरान ज्यादा से ज्यादा 120 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते हैं।
विज्ञापन
बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकारी ने कहा, ‘आठ कैमरे ड्रेसिंग रूम के आसपास लगाए गए जबकि अन्य कैमरे स्टेडियम के चारों तरफ और प्रेस बॉक्स के पास लगाए गए।’ एक मैच में एसीएसयू का एक अधिकारी मौजूद रहता है लेकिन इस मैच में एसीएसयू के तीन अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन