{"_id":"5d7f6a818ebc3e01416b293c","slug":"icc-register-record-telecast-during-cricket-world-cup-2019-india-pakistan-match-receive-most-users","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप में टूटे प्रसारण के सारे रिकॉर्ड, भारत-पाकिस्तान मैच को 27 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड कप में टूटे प्रसारण के सारे रिकॉर्ड, भारत-पाकिस्तान मैच को 27 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा
Mon, 16 Sep 2019 04:27 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 16 Sep 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
world cup
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड में खेला गया क्रिकेट विश्व कप 2019 अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का सबसे अधिक देखा जाने वाला टूर्नामेंट बन गया है जिसका सीधा प्रसारण दुनियाभर में औसतन एक अरब 60 करोड़ लोगों ने देखा।
विज्ञापन
आईसीसी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘डिजिटल मंच पर मैचों के सीधे प्रसारण के मामले में भारत शीर्ष पर रहा जिसमें हॉटस्टार ने भारत और न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल के दौरान दो करोड़ 53 लाख दर्शकों के मैच लाइव देखने का रिकार्ड बनाया।’’
विज्ञापन
यह इतिहास का आईसीसी का सबसे विस्तार से उपलब्ध टूर्नामेंट भी रहा। आईसीसी के 25 प्रसारण साझेदारों ने 200 से अधिक क्षेत्रों में 20000 से अधिक घंटों का सीधा प्रसारण, रिपीट और मुख्य अंश मुहैया कराए। विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘इस प्रतियोगिता के दर्शकों में 2015 के सत्र की तुलना में 38 प्रतिशत इजाफा हुआ है।’’
विज्ञापन
बयान में कहा गया, ‘‘वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक देखा जाने वाला मैच भारत बनाया पाकिस्तान रहा जिसे 27 करोड़ 30 लाख टीवी दर्शक मिले और पांच करोड़ अन्य ने डिजिटल मंच पर देखा। ’’