फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Rankings: Rohit Sharma overtakes Shubman Gill to become number two batsman in ODI, T20 and Test Rankings

ICC Rankings: शुभमन गिल को पीछे छोड़ वनडे में नंबर दो बल्लेबाज बने रोहित, शीर्ष पांच में भारत के तीन खिलाड़ी

Wed, 14 Aug 2024 04:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 14 Aug 2024 04:05 PM IST
सार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित को हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म में रहने का फायदा मिला है। भारत इस तीन मैच की सीरीज में 0-2 से हार गया था।

विज्ञापन
ICC Rankings: Rohit Sharma overtakes Shubman Gill to become number two batsman in ODI, T20 and Test Rankings
रोहित शर्मा - फोटो : PTI

विस्तार

आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। बुधवार को जारी रैंकिंग में वनडे बल्लेबाजों के पायदान में भारी उथल पुथल देखने को मिली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित की रैंकिंग में दो स्थान का सुधार हुआ है। वहीं, शुभमन एक स्थान नीचे लुढ़ककर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। शुभमन के बाद चौथे नंबर पर विराट कोहली हैं। यानी शीर्ष पांच में भारत के तीन खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में सबसे ज्यादा रन

ICC Rankings: Rohit Sharma overtakes Shubman Gill to become number two batsman in ODI, T20 and Test Rankings
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
रोहित को हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म में रहने का फायदा मिला है। यह नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप का फाइनल हारने के बाद उनकी पहली सीरीज थी। इस पूरी सीरीज में जहां एक तरफ शुभमन गिल और विराट कोहली समेत टीम इंडिया के बाकी बल्लेबाजों ने खराब प्रदर्शन से निराश किया था, तो वहीं रोहित ने बल्ले से कमाल दिखाया था। रोहित ने तीन मैचों की तीन पारियों में 52.33 की औसत से 157 रन बनाए थे। इनमें दो अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि, भारत इस तीन मैच की सीरीज में 0-2 से हार गया था। वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर आजम शीर्ष पर बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबर आजम शीर्ष पर काबिज

ICC Rankings: Rohit Sharma overtakes Shubman Gill to become number two batsman in ODI, T20 and Test Rankings
बाबर आजम और गैरी कर्स्टन - फोटो : PCB
पाकिस्तान के बाबर आजम इस समय 824 रेटिंग अंक से सूची में शीर्ष पर काबिज हैं, जबकि रोहित के 765 अंक हैं। शीर्ष 20 में शामिल अन्य भारतीयों में श्रेयस अय्यर 16वें स्थान पर, जबकि केएल राहुल एक पायदान खिसककर 21वें स्थान पर पहुंच गए। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान से भारतीयों में रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर हैं। वह शीर्ष पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज, ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड और एडम जम्पा से पीछे हैं। ये तीनों शीर्ष तीन स्थान पर बने हुए हैं।

rankings
विज्ञापन

गेंदबाजों की रैंकिंग

ICC Rankings: Rohit Sharma overtakes Shubman Gill to become number two batsman in ODI, T20 and Test Rankings
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ICC
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आठवें स्थान पर बरकरार हैं, जबकि मोहम्मद सिराज पांच पायदान के नुकसान से न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर बने हुए हैं। सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 12वें स्थान पर काबिज हैं। यह 33 साल का गेंदबाज टखने की चोट के बाद इस समय बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में ‘रिहैबिलिटेशन’ की प्रक्रिया से गुजर रहा है और उनके बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज में वापसी की उम्मीद है।

ICC Rankings: Rohit Sharma overtakes Shubman Gill to become number two batsman in ODI, T20 and Test Rankings
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : BCCI
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में (तीन मैच में पांच विकेट) भारत के लिए सर्वाधिक विकेट झटकने वाले वॉशिंगटन सुंदर 10 पायदान के फायदे से 87वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, आलराउंडर सूची में रवींद्र जडेजा 16वें नंबर से भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर काबिज हरफनमौला हैं जबकि हर्दिक पंड्या चार पायदान के नुकसान से 26वें स्थान पर खिसक गए। टीमों की वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम 118 रेटिंग अंक से शीर्ष पर बैठी है, जबकि आस्ट्रेलिया 116 अंक से दूसरे और दक्षिण अफ्रीका 112 अंक से तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed