फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Rankings India spinner Varun Chakravarthy climbing 25 places to 5th following his 5 wicket haul in Rajkot

ICC Ranking: टी20 रैंकिंग में वरुण शीर्ष पांच गेंदबाजों में शामिल, तिलक वर्मा पहली बार दूसरे स्थान पर पहुंचे

Wed, 29 Jan 2025 02:37 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 29 Jan 2025 02:37 PM IST
सार

लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट हॉल लेकर आईसीसी की टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में पांचवां स्थान हासिल कर लिया। वहीं, भारत के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
ICC Rankings India spinner Varun Chakravarthy climbing 25 places to 5th following his 5 wicket haul in Rajkot
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम के लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट हॉल लेकर आईसीसी की टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में पांचवां स्थान हासिल कर लिया। 25 पायदानों की छलांग लगाकर वह पहली बार इस स्थान पर पहुंचे हैं। वहीं, भारत के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के ओपनर फिल सॉल्ट को पीछे छोड़ दिया है। टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव चौथे पायदान पर बने हुए हैं।  
विज्ञापन

टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक से अधिक बार पांच विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय
तीसरे टी20 मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में दूसरी बार एक मैच में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। वह इसके साथ ही एक से अधिक बार टी20 में भारत के लिए पांच या इससे अधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव ऐसा कर चुके हैं। भुवनेश्वर ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका और 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में पांच विकेट लिए थे। वहीं, कुलदीप ने 2018 में इंग्लैंड और 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐसा किया था। वरुण ने इस मैच से पहले पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गकेबरहा में खेले गए टी20 मैच में 17 रन देकर पांच विकेट लिए थे।

आदिल रशीद शीर्ष स्थान पर पहुंचे
इंग्लैंड के अनुभवी स्पिनर आदिल रशीद को भारत के खिलाफ घातक गेंदबाजी का फायदा मिला है। वह आईसीसी की पुरुष टी20 रैंकिंग में एक बार फिर शीर्ष पर पहुंच गए हैं। इससे पहले वह 2023 में इस स्थान पर पहुंचे थे। अब रशीद ने 718 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ वेस्टइंडीज के अकील हुसैन को पीछे छोड़ दिया है। वह दूसरे स्थान पर खिसक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग के साथ दूसरे पायदान पर पहुंचे तिलक
मौजूदा सीरीज में तिलक वर्मा का बल्ला भी जमकर गरजा है। अब तक खेले गए तीन मैचों में उन्होंने 108 रन बनाए हैं। इनमें एक नाबाद अर्धशतकीय पारी भी शामिल है। अब उन्हें इस प्रदर्शन का फायदा मिला है। 22 वर्षीय बल्लेबाज अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। आईसीसी की ताजा रैंकिंग के मुताबिक, उनके 832 रेटिंग प्वॉइंट हो गए हैं। अब बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के पास ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ने का शानदार मौका है। हेड 855 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ शीर्ष पर काबिज हैं।
विज्ञापन

ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में पांड्या का दबदबा बरकरार
टी20 ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 255 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ शीर्ष पर काबित हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई इस सीरीज में अनुभवी खिलाड़ी ने अब तक 50 रन और पांच विकेट हासिल किए हैं। वहीं, अक्षर पटेल अभी भी शीर्ष 10 से बाहर हैं। वह 12वें पायदान पर बने हुए हैं। उन्होंने अबतक 17 रन और पांच विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed