फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Rankings India becomes number one in all three formats of ICC reaches top in ODI after win vs australia

ICC Rankings: भारत ने रचा इतिहास, आईसीसी के तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बना; वनडे में पाकिस्तान को पीछे छोड़ा

Fri, 22 Sep 2023 10:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 22 Sep 2023 10:37 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 276 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 48.4 ओवर में 281 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गया।

विज्ञापन
ICC Rankings India becomes number one in all three formats of ICC reaches top in ODI after win vs australia
रोहित शर्मा, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज शुक्रवार (22 सितंबर) को शुरू हुई। टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 276 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 48.4 ओवर में 281 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गया। वह टी20 और टेस्ट में पहले ही शीर्ष पर था। इस तरह भारत एक ही समय में तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बन गया है।
विज्ञापन


केएल राहुल की कप्तानी में मिली जीत के साथ ही टीम इंडिया इतिहास रच दिया। वह एक ही समय में तीनों फॉर्मेट में पहले स्थान पर पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने ऐसा किया था। वह अगस्त 2012 में एक साथ टेस्ट-वनडे और टी20 में पहले पायदान था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

ICC Rankings India becomes number one in all three formats of ICC reaches top in ODI after win vs australia
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान से आगे निकला भारत
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद वनडे में भारत के 116 रेटिंग अंक हो गए। उसने पहला स्थान हासिल करते हुए पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया। पाकिस्तानी टीम को 115 रेटिंग अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर कायम है। उसके 111 रेटिंग अंक हैं।

ICC Rankings India becomes number one in all three formats of ICC reaches top in ODI after win vs australia
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्मर - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया विश्व कप में नंबर-1 टीम के तौर पर नहीं जाएगा
हार के परिणामस्वरूप, ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्व कप में नंबर-1 टीम के तौर पर नहीं जाएगी। भारत के खिलाफ बाकी बचे दो मैच जीतने के बावजूद पर वह शीर्ष पर नहीं पहुंच पाएगा। हालाँकि, अगर ऑस्ट्रेलिया बाकी दोनों मैच जीत जाता है तो भारत पहले स्थान पर नीचे आ सकता है और पाकिस्तान शीर्ष पर पहुंच सकता है।

ICC Rankings India becomes number one in all three formats of ICC reaches top in ODI after win vs australia
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में क्या हुआ?
मोहाली में खेले गए वनडे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में सभी 10 विकेट गंवाकर 276 रन बनाए। डेविड वॉर्नर ने 52, जोश इंग्लिश ने 45 और स्टीव स्मिथ ने 41 रन की पारी खेली। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लिए। जवाब में ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 142 रन जोड़े। ऋतुराज ने 71 रन और शुभमन गिल ने 74 रन की पारी खेली।  वहीं, सूर्यकुमार यादव 50 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान केएल राहुल ने 58 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 49वें ओवर में शॉन एबॉट की गेंद पर छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed