फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC rankings Big loss to Ravichandran Ashwin in the battle of NUMBER ONE bowler in Tests James Anderson equals

ICC Rankings: टेस्ट में नंबर-1 गेंदबाज की जंग में रविचंद्रन अश्विन को बड़ा नुकसान, जेम्स एंडरसन बराबर पहुंचे

Wed, 08 Mar 2023 10:01 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 08 Mar 2023 10:01 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन भी पहले स्थान पर पहुंचने के करीब हैं। भारत के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट मैचों से हटने वाले पैट कमिंस को रेटिंग अंक में नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
ICC rankings Big loss to Ravichandran Ashwin in the battle of NUMBER ONE bowler in Tests James Anderson equals
रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार (आठ मार्च) को जारी आईसीसी रैंकिंग में छह रेटिंग अंक गंवाए। हालांकि, इस नुकसान के बावजूद वह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के साथ संयुक्त रूप से नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बने हुए हैं। पिछले हफ्ते टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचने वाले अश्विन ने इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दो पारियों में सिर्फ चार विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने 2017 के बाद से भारतीय सरजमीं पर अपनी पहली जीत हासिल की थी। अश्विन और एंडरसन दोनों 859 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन भी पहले स्थान पर पहुंचने के करीब हैं। भारत के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट मैचों से हटने वाले पैट कमिंस को रेटिंग अंक में नुकसान हुआ है, लेकिन वह तीसरे स्थान पर कायम हैं। कमिंस के 849 रेटिंग अंक हैं। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंचुरियन में पहले टेस्ट में आठ विकेट लेने वाले कगिसो रबाडा ने तीन स्थान की छलांग लगाई है। वह चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके 807 रेटिंग अंक हैं।
विज्ञापन


लियोन शीर्ष-10 में पहुंचे
ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन ने पांच स्थानों की छलांग लगाई है। इंदौर टेस्ट में कुल 11 विकेट लेने वाले लियोन शीर्ष 10 में आ गए हैं। वह नौवें स्थान पर हैं। उनके 769 रेटिंग अंक हैं। शीर्ष-10 में अश्विन के अलावा भारत के जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा भी हैं। बुमराह लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह छठे स्थान पर आ गए हैं। रवींद्र जडेजा आठवें नंबर पर कायम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ख्वाजा की टॉप-10 में एंट्री
टेस्ट में बल्लेबाजों की रैंकिंग की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा दो स्थानों की छलांग लगाकर नौवें नंबर पर आ गए हैं। शीर्ष 10 में भारत के इकलौते बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं। वह कार दुर्घटना के बाद से क्रिकेट मैदान से दूर हैं। पंत आगे भी कई महीनों तक वापसी नहीं कर पाएंगे। पिछले साल 30 दिसंबर को उनकी कार उत्तराखंड के रुड़की के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। पंत उसमें बाल-बाल बच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed