{"_id":"645a40b1a4761c5a550499e4","slug":"icc-player-of-the-month-pakistan-fakhar-zaman-and-naruemol-chaiwai-crowned-icc-players-of-the-month-for-april-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC POTM: पाकिस्तान के फखर जमान अप्रैल के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने, महिलाओं में नारुमोल चायवई को सम्मान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC POTM: पाकिस्तान के फखर जमान अप्रैल के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने, महिलाओं में नारुमोल चायवई को सम्मान
Tue, 09 May 2023 06:43 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 09 May 2023 06:43 PM IST
सार
ICC Player of the Month April 2023 Winners: मैच के बाद फखर ने बताया था कि यह महीना उनके लिए कितना शानदार रहा है। दूसरे वनडे की 180 रन की पारी को उन्होंने अपनी पसंदीदा पारी बताया। फखर जमान ने वोटों की गणना में न्यूजीलैंड के मार्क चैपमन और श्रीलंका के पी जयसूर्या को पीछे छोड़ा है।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आईसीसी ने अप्रैल महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड का एलान कर दिया है। पुरुषों की श्रेणी में पाकिस्तान के बाएं हाथ के बल्लेबाज फखर जमान और महिला श्रेणी में थाइलैंड की कप्तान नारूमोल चायवई को यह सम्मान मिला है। दोनों ने ही हाल-फिलहाल में वनडे मैचों में शानदार प्रदर्शन कर अपनी-अपनी टीमों को जीत दिलाई है। आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का चयन समिति में कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, कई हॉल ऑफ फेमर्स और लाखों क्रिकेट फैंस के वोट से किया गया है। यह प्रक्रिया पिछले हफ्ते शुरु हुई थी।
फखर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही मौजूदा सीरीज में लगातार दो शतक जड़े थे। रावलपिंडी में 289 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए फखर ने 114 गेंद पर 117 रन बनाए थे। फखर ने इमाम-उल-हक के साथ 124 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को पांच विकेट से जीत दिलाई थी।
वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 337 रन का विशाल स्कोर का पीछा करते हुए फखर ने 144 गेंद पर शानदार नाबाद 180 रन बनाए थे। वनडे में यह पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा। मैच के बाद फखर ने बताया था कि यह महीना उनके लिए कितना शानदार रहा है। दूसरे वनडे की 180 रन की पारी को उन्होंने अपनी पसंदीदा पारी बताया। फखर जमान ने वोटों की गणना में न्यूजीलैंड के मार्क चैपमन और श्रीलंका के पी जयसूर्या को पीछे छोड़ा है।
विज्ञापन
चायवई ने जिम्बाब्वे के खिलाफ थाईलैंड की 3-0 से वनडे सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई थी। दो नाबाद अर्धशतक बनाने वाली चायवई को प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुनी गई थीं। पहले मैच में थाइलैंड की खराब शुरुआत के बाद चायवई ने 57 रन बनाए थे, जिससे थाइलैंड एक सम्मानित स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा था। वहीं, दूसरे वनडे में कठिन समय पर बल्लेबाजी करने आई चायवई ने 60 गेंद पर 52 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी।