फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Player of the Month Award list virat Kohli, jemimah and dipti sharma nominated for the award

ICC Awards: विराट कोहली, जेमिमा और दीप्ति प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट, इन खिलाड़ियों से है टक्कर

Thu, 03 Nov 2022 05:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 03 Nov 2022 05:57 PM IST
सार

विराट कोहली के अलावा भारत की दिप्ति शर्मा और जेमिमाग रोड्रिग्स भी 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' अवार्ड जीतने की रेस में शामिल हैं। इन तीनों खिलाड़ियों ने अक्तूबर के महीने में शानदार खेल दिखाया था। 
 

विज्ञापन
ICC Player of the Month Award list virat Kohli, jemimah and dipti sharma nominated for the award
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के लिए नामित खिलाड़ियों का एलान हो चुका है। आईसीसी ने अलग-अलग कैटेगरी में इस अवॉर्ड के लिए भारत के तीन खिलाड़ियों को नामित किया है। पुरुष टीम से विराट कोहली को इस अवॉर्ड के लिए चुना गया है। वहीं, महिला टीम से दीप्ति शर्मा और जेमिमाह रोड्रिग्स का नाम प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए चुना गया है। इन तीनों खिलाड़ियों ने अक्तूबर के महीने में शानदार खेल दिखाया था। विराट कोहली ने टी20 विश्व कप में कमाल किया था। वहीं, दीप्ति शर्मा और जेमिमाह रोड्रिग्स ने महिला एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने टूर्नामेंट की शुरुआत में प्रभावित किया, और ऑस्ट्रेलिया में अपने शानदार फॉर्म को जारी रखा। भारत के खिलाफ शानदार पारी के चलते इस सूची में उनका नाम भी शामिल है। वहीं, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने भी कमाल का प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के खिलाफ अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अगस्त में यह अवॉर्ड जीता था और फिर से इसकी रेस में हैं। 
विज्ञापन


T20 WC: जीत के साथ भारत की राह आसान, पाकिस्तान-बांग्लादेश की मुश्किलें बढ़ीं, जानें सेमीफाइनल का पूरा समीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला टीम से जेमिमाह और दीप्ति को भी मौका
आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में, भारत की जेमिमाह रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा भी शामिल हैं। दोनों खिलाड़ियों ने महिला एशिया कप में कमाल का प्रदर्शन किया था। रोड्रिग्स टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं। वहीं, दीप्ति संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया। अक्तूबर के मीहने में इस पुरस्कार की रेस में पाकिस्तान की निदा डार भी शामिल हैं। उन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान को महिला एशिया कप के सेमीफाइनल तक पहुंचाया था। 


ICC Ranking T20: नंबर वन टी20 बल्लेबाज बने सूर्यकुमार यादव, पाकिस्तान के रिजवान को पीछे छोड़ा

पहली बार प्लेयर ऑफ द मंथ बन सकते हैं विराट
कोहली को पहली बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है। उन्होंने पिछले महीने 205 रन बनाए थे। इसमें नीदरलैंड के खिलाफ नाबाद 62 रन और पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन की पारी भी शामिल है। कोहली की तरह, मिलर को भी पहली बार इस अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। मिलर ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 117 रन बनाए थे और दो टी20 में 125 रन बनाए, जिसमें 106 रनों की नाबाद पारी भी शामिल है। इसके बाद विश्व कप में भी उन्होंने भारत के खिलाफ नाबाद 59 रन बनाए थे। 

सिकंदर रजा तीन महीने में दूसरी बार इस अवॉर्ड के लिए नामित हुए हैं। उन्होंने अगस्त में यह पुरस्कार अपने नाम किया था। रजा के अलावा भारत की जेमिमा रोडिग्स भी दूसरी बार इस पुरस्कार के लिए नामित हुई हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था और उन्हें इस अवॉर्ड के लिए नामित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed