फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC planning to increase World T20 team count to 20 says Media Report

क्रिकेट में बड़ा बदलाव, अब 20 टीम खेलेगी T-20 वर्ल्ड कप! फुटबॉल को टक्कर देने की तैयारी

Mon, 13 Jan 2020 02:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 13 Jan 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
ICC planning to increase World T20 team count to 20 says Media Report
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ट्विटर

दुनिया में क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ICC अब फुटबॉल और बास्केटबॉल जैसे लोकप्रिय खेलों को टक्कर देने की कोशिश में हैं। यही कारण है कि अब उसकी कोशिश टी-20 विश्व कप में टीमों की संख्या बढ़ाने पर है।

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) 2023-31 सत्र में टी-20 विश्व कप में टीमों की संख्या 16 से बढ़ाकर 20 करने पर विचार कर रहा है। ‘टेलीग्राफ.को.यूके’ के अनुसार खेल के दायरे को बढ़ाने के लिए टी-20 प्रारूप को सर्वश्रेष्ठ तरीका मानने वाला ICC विचार कर रहा है।
विज्ञापन


समाचार पत्र के अनुसार इस मुद्दे पर विचार 2023-31 के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर को लेकर होने वाली विस्तृत चर्चा का हिस्सा है। इस सत्र का पहला टी-20 विश्व कप 2024 में होगा। आईसीसी ने वैश्विक मीडिया अधिकार बाजार में उतरने से पहले प्रत्येक वर्ष एक वैश्विक प्रतियोगिता के आयोजन का प्रस्ताव रखा है और विश्व कप में टीमों की अधिक संख्या से दर्शकों की संख्या में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े टूर्नामेंट का मतलब है कि अमेरिका के इसमें प्रतिनिधित्व की संभावना बढ़ेगी। आईसीसी अमेरिका को बड़े बाजार के रूप में देखता है और यहां खेल को बढ़ावा देने के लिए उसने हाल में कई प्रयास किए हैं। कनाडा, जर्मनी, नेपाल और नाईजीरिया की टीम को भी इसमें खेलने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed