{"_id":"5d8cddd98ebc3e015105bf0f","slug":"icc-partnership-with-facebook-for-next-four-years-for-digital-content-of-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीसी ने फेसबुक के साथ किया चार साल का करार, क्रिकेट फैंस को मिलेगा फायदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईसीसी ने फेसबुक के साथ किया चार साल का करार, क्रिकेट फैंस को मिलेगा फायदा
Thu, 26 Sep 2019 09:18 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 26 Sep 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
आईसीसी/फेसबुक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को फेसबुक के साथ साझेदारी की घोषणा की है। जिसके तहत इस सोशल मीडिया साइट के पास भारतीय उपमहाद्वीप में आईसीसी वैश्विक प्रतियोगिताओं के लिए 'एक्सक्लूसिव डिजिटल कॉन्टेंट' अधिकार होंगे। फेसबुक काफी लोकप्रिय सोशल मीडिया मंच है, जिसमें 2023 तक पूरी दुनिया में मैच के बाद के रिकैप की पोस्ट भी होंगी। फेसबुक पर चार वर्षों तक डिजिटल कॉन्टेंट उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
ICC announces ground-breaking partnership with Facebook https://t.co/sLlLntc0lB via @ICC
— ICC Media (@ICCMediaComms) September 26, 2019
विज्ञापन
इसमें रिकैप के अलावा मैच के दौरान के अहम पलों का वीडियो फुटेज और फीचर कॉन्टेंट भी मौजूद होंगे। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने कहा, 'हम फेसबुक का वैश्विक क्रिकेट परिवार में स्वागत करके खुश हैं। जिसमें हमने कई वर्षों की साझेदारी की है। यह संयोजन हमारे खेल के भविष्य के लिए रोमांचित करने वाला होगा, क्योंकि इसमें दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले खेलों में से एक और दुनिया का सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शामिल है।'
विज्ञापन