फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC match referee Chris Broad rated Pune as poor

मैच रेफरी ने पुणे की पिच को बताया खराब, ICC को भेजी रिपोर्ट 

Tue, 28 Feb 2017 09:29 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Feb 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
ICC match referee Chris Broad rated Pune as poor
क्रिकेट पिच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पुणे में खेले गए चार मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच की पिच को मैच रेफरी ने खराब बताया है। और पिच से संबंधित रिपोर्ट आईसीसी को भेज दी है। 

विज्ञापन


बीसीसीआई को अब 14 दिन के अंदर महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच के संबंध में जवाब देना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुणे टेस्ट में भारत को ऑस्ट्रेलिया से 333 रन से हार मिली थी। मैच की पहली पारी में टीम इंडिया 105 और दूसरी मे 107 रन पर ढेर हो गई थी। हालांकि दोनों टीमों के कप्तानों में से किसी ने भी पिच को खराब नहीं बताया था और ना ही पिच को लेकर मैच रेफरी के पास शिकायत दर्ज कराई थी। ऐसे में मैच रेफरी ने यह फैसला स्वविवेक से लिया है।  पुणे में वनडे मैचों का आयोजन होता रहा है। पुणे के इस स्टेडियम में पहली बार टेस्ट मैच का आयोजन किया गया। पुणे टेस्ट मैच आयोजित करने वाला देश का पच्चीसवां वेन्यू बना। 


आईसीसी ने टेस्ट मैचों की पिच बहुत अच्छी, अच्छी, औसत से ज्यादा, औसत से कम, खराब, अनफिट जैसी 6 कैटेगरी में निर्धारित किया गया है। यह प्रक्रिया 2010 में शुरू की गई थी। इससे पहले साल 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नागपुर की पिच को मैच रेफरी ने खराब बताया था।

लग सकता है दो साल का प्रतिबंध

ICC match referee Chris Broad rated Pune as poor
ICC - फोटो : ICC

कुछ समय पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पिचों को लेकर नए प्रावधानों की घोषणा की थी। आईसीसी ने चेतावनी दी थी  कि यदि उसके आदेश का पालन नहीं किया गया तो स्टेडियम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आईसीसी ने कहा था,  जिन स्टेडियमों में अंतरराष्ट्रीय मैच में खराब पिच और मैदान पाई जाएगी उन्हें दो वर्ष के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है।  

आईसीसी ने बोर्ड की सालाना बैठक के बाद बयान जारी कर कहा  था कि "डीमेरिट अंक प्रणाली लाए जाने पर सहमति बनी है, जो नई आचार संहिता जैसा ही है। डीमेरिट अंक प्रणाली अगले पांच वर्षो तक लागू रहेगी। यदि कोई स्टेडियम 5 डीमेरिट अंक तक पहुंच जाता है तो आईसीसी से उसकी मान्यता 12 महीने के लिए निलंबित कर दी जाएगी। साथ ही  यदि कोई स्टेडियम 10 डीमेरिट अंक तक पहुंच जाता है तो उसकी मान्यता 2 साल के लिए रद्द कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed