फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc give clean chit to South Africa bowler Kagiso Rabada and he will paly in 3rd rest

दक्षिण अफ्रीका को मिली खुशी, तीसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया की उड़ी नींद

Tue, 20 Mar 2018 06:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Mar 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
icc give clean chit to South Africa bowler Kagiso Rabada and he will paly in 3rd rest
south africa - फोटो : File

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा को क्लीन चिट मिल गई है। दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ विवाद मामले में आईसीसी ने रबाडा पर दो टेस्ट मैच खेलने पर बैन लगाया था, लेकिन अब आईसीसी आचार संहिता आयुक्त माइकल हेरोन ने उन पर से बैन हटा दिया है। रबाडा अब केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच खेल सकेंगे।

विज्ञापन

 


गौरतलब है कि पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट के पहले दिन स्टीव स्मिथ को LBW करने के बाद रबाडा के जश्न मनाने के तरीके पर आईसीसी की नजर थी। इस दरम्यान रबाडा ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ गलत व्यवहार करने का मामला सामने आया था, जिसके बाद रबाडा पर दो मैचों का बैन लगा दिया गया था। इस मामले में रबाडा से छह घंटे से भी अधिक समय तक वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सुनवाई भी की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सुनवाई पूरा होने के बाद जज हेरोन ने अपना फैसला सुनाया और उन्होंने बताया कि, 'वह इस बात से संतुष्ट नहीं है कि स्मिथ के साथ मैच के दौरान रबाडा का कंधे से टकराना जानबूझ कर किया गया और गलत काम था और इसलिए, मैं उन्हें आचार सहिता 2.2.7 का जिम्मेदार नहीं मानता हूं और मेरा मानना यह है कि अनुच्छेद 2.1.1 के उल्लंघन के मामले में रबाडा पर लगा मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और एक डीमेरिट प्वाइंट दंड के तौर पर काफी है।'
 

icc give clean chit to South Africa bowler Kagiso Rabada and he will paly in 3rd rest
कागिसो रबाडा

वहीं, इस फैसले पर अपने एक बयान में आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा किर आईसीसी पूरी तरह से इस फैसले को स्वीकार करती है और वह कम समय में इस मामले की सुनवाई के लिए हेरोन का शुक्रिया किया। 

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को आउट करने के बाद रबाडा का आक्रामक रुख सुर्खियों में रहा। रबाडा 'यस-यस' कर स्मिथ की दिशा में दौड़े थे। इस मामले में रबाडा की मैच फीस का 50 और तीन डीमेरिट पॉइंट भी जुड़े और जुर्माने के तौर पर उनकी मैच फीस की 50 प्रतिशत राशि काटी गई थी। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed