फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC confident that team will have no problem playing 2025 champions trophy in pakistan

Champions Trophy 2025: आईसीसी को उम्मीद है कि 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुनिया की सभी टीमें पाकिस्तान जाएंगी

Mon, 22 Nov 2021 07:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 22 Nov 2021 07:29 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को उम्मीद है कि 2025 में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने में किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी। आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने उम्मीद जताते हुए कहा कि मौजूदा समय में यह कह सकता हूं कि टीमें पाकिस्तान जाएंगी। 
 

विज्ञापन
ICC confident that team will have no problem playing 2025 champions trophy in pakistan
टी-20 वर्ल्ड कप - फोटो : social media

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को उम्मीद है कि 2025 में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने में किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी। आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने उम्मीद जताते हुए कहा कि मौजूदा समय में यह कह सकता हूं कि टीमें पाकिस्तान जाएंगी। 

विज्ञापन


आईसीसी ने पिछले हफ्ते पाकिस्तान को 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी सौंपी। इसके साथ ही पाकिस्तान को दो दशक के लंबे अंतराल के बाद किसी बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करने का मौका मिलेगा। पाकिस्तान ने आखिरी बार 1996 में भारत और श्रीलंका के साथ मिलकर संयुक्त रूप से वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी। लेकिन 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम के बस पर हुए आतंकी हमले के बाद, उसे बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी का मौका नहीं मिला।  
विज्ञापन


सितंबर में पाकिस्तान की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर से विवाद हुआ था और न्यूजीलैंड के बाद इंग्लैंड की टीम ने यहां का दौरा रद्द कर दिया था। इसे लेकर बार्कले ने कहा कि गवर्निंग बॉडी को अगर किसी भी तरह का संदेह रहता तो वह पाकिस्तान को मेजबानी नहीं सौंपती। हमें लगता है कि लंबे समय के बाद उनके पास एक विश्वस्तरीय टूर्नामेंट को आयोजित करने का एक अच्छा मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारत के इस टूर्नामेंट में भागीदारी को लेकर संशय की स्थिति बन गई है क्योंकि दोनों पड़ोसी देशों के बीच 2012 के बाद से कोई द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं हुई है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पिछले हफ्ते कहा था कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की भागीदारी पर फैसला समय आने पर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed