{"_id":"67e2e4e9ddd43520350b9c50","slug":"icc-chairman-jay-shah-recently-met-fifa-president-gianni-infantino-during-the-144th-ioc-session-2025-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jay Shah: आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने फीफा प्रमुख इंफेंटिनो से की मुलाकात, ग्रीस में आईओसी सत्र के दौरान मिले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Jay Shah: आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने फीफा प्रमुख इंफेंटिनो से की मुलाकात, ग्रीस में आईओसी सत्र के दौरान मिले
Tue, 25 Mar 2025 10:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 25 Mar 2025 10:46 PM IST
सार
इस साल जनवरी में शाह ने आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक से लुसाने में मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों के बीच लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने पर चर्चा हुई थी।
विज्ञापन
जय शाह, जियानी इंफेंटिनो और आकाश अंबानी
- फोटो : ANI
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह ने ग्रीस के कोस्टा नावरिनो में 144वें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) सत्र के दौरान फुटबॉल की वैश्विस संस्था फीफा के अध्यक्ष जियानी इंफेंटिनो से मुलाकात की। इंफेंटिनो ने जय शाह के साथ मुलाकात की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
इंफेंटिनो ने पोस्ट में लिखा, आईसीसी के अध्यक्ष और शानदार प्रशासक जय शाह से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई। 2023 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के दौरान भारत का दौरा करने के बाद मैं क्रिकेट के प्रति वहां के लोगों के अविश्वसनीय जुनून और खेल को आगे बढ़ाने के लिए जय शाह द्वारा किए गए शानदार काम से वाकिफ हूं। मैं आपके मिशन के लिए शुभकामनाएं देता हूं और क्रिकेट को और अधिक वैश्विक बनाने के लिए मिलकर काम करने और सहयोग करने के लिए तत्पर हूं।
इस साल जनवरी में शाह ने आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक से लुसाने में मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों के बीच लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने पर चर्चा हुई थी। बाक का कार्यकाल इस साल 23 जून में खत्म हो रहा है। उनकी जगह क्रिस्टी कोवेंट्री आईओसी की नई अध्यक्ष चुनी गई हैं।