टीम इंडिया को करारा झटका, ICC ने अंबाती रायुडू की बॉलिंग पर लगाया बैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज और पार्ट टाइम गेंदबाज अंबाती रायुडू को आईसीसी की ओर से गहरा झटका लगा है। दुनिया भर में क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने तत्काल प्रभाव से उनकी बॉलिंग पर रोक लगा दी है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज के दौरान रायुडू ने गेंदबाजी की थी और उनके गेंदबाजी एक्शन को लेकर मैच रेफरी ने सवाल उठाए थे। इसके बाद उन्हें टेस्ट देने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे।
JUST IN: Ambati Rayudu has been suspended from bowling in international cricket.
विज्ञापन विज्ञापन
Details 👇https://t.co/n400JyZJdf pic.twitter.com/0QUfFfmnUs— ICC (@ICC) January 28, 2019
अब आईससीसी के 4.2 क्लॉज के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से गेंदबाजी से निलंबित कर दिया गया है। यह निलंबन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनका गेंदबाजी एक्शन दोबारा टेस्ट नहीं किया जाता और वह लीगल एक्शन से गेंदबाजी का प्रदर्शन नहीं करते।
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेले गए मैच में अंबाती रायडू ने 2 ओवर गेंदबाजी की थी। इन दो ओवर में उन्होंने 13 रन दिए थे, जबकि उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हो पाया था। बता दें कि अपने वन-डे करियर में अंबाती रायडू ने 49 मैचों की 9 पारियों में 20.1 ओवर की गेंदबाजी की है। उन्होंने 6.14 की इकोनॉमी से 3 विकेट लिए हैं।