फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc ban shannon gabriel for four ODI matches

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शैनोन गैब्रियल पर चार वनडे का प्रतिबंध

Wed, 13 Feb 2019 09:22 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 13 Feb 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
icc ban shannon gabriel for four ODI matches
shannon gabriel

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शैनोन गैब्रियल को आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिये चार एकदिवसीय मैचों के लिये निलंबित कर दिया गया है और वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले चार मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

विज्ञापन


गैब्रियल ने इंग्लैंड के खिलाफ सेंट लूसिया टेस्ट में आईसीसी की आचार संहिता के नियम 2.13 का उल्लंघन किया जो खिलाड़ी, अंपायर या मैच रैफरी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल से संबंधित है। इसके लिये उन पर मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना लगा और उनके खाते में तीन डिमैरिट अंक जुड़े।
विज्ञापन


इस तरह से गैब्रियल के पिछले 24 महीने के अंदर आठ अंक हो गये जिसके कारण उन पर चार वनडे मैच का प्रतिबंध लगाया गया। आईसीसी ने गैब्रियल को इंग्लैंड के कप्तान जो रूट से बहस के दौरान समलैंगिकता से जुड़ी कथित टिप्पणी के कारण आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टम्प के माइक पर दोनों के बीच हुई बातचीत रिकार्ड हो गई है। रूट ने बाद में कहा था, 'इसे अपमान की तरह इस्तेमाल मत करो। समलैंगिक होने में कोई बुराई नहीं है।' रूट ने यह बताने से इनकार कर दिया कि गैब्रियल ने उनसे क्या कहा था।


गैब्रियल ने अपनी गलती और सजा स्वीकार की और इस पर आगे सुनवाई नहीं होगी। आईसीसी मैच रेफरी जैफ क्रो ने उन्हें सजा सुनाई। मैदानी अंपायर राड टकर और कुमार धर्मसेना तथा तीसरे अंपायर क्रिस गैफनी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed