Women's T20 WC: महिला टी20 विश्व कप 2026 का कार्यक्रम घोषित, पाकिस्तान के खिलाफ अभियान शुरू करेगा भारत
भारत और पाकिस्तान एजबेस्टन में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे, जबकि टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 12 जून को होगा।
विस्तार
24 दिनों तक चलने वाला महिला टी20 विश्व कप 12 जून से पांच जुलाई तक खेला जाएगा और इसमें कुल 33 मैच होंगे और इंग्लैंड के सात स्थानों पर खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान एजबेस्टन में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे, जबकि टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 12 जून को होगा। एजबेस्टन के अलावा मैच हैम्पशायर बाउल, हेडिंग्ले, ओल्ड ट्रैफर्ड, द ओवल, ब्रिस्टल काउंटी मैदान और लॉर्ड्स पर खेले जाएंगे। दो सेमीफाइनल 30 जून और दो जुलाई को ओवल में होंगे जबकि फाइनल पांच जुलाई को लॉर्ड्स में होगा।
टूर्नामेंट में शामिल होने वाली 12 टीमों को छह-छह टीमों के दो ग्रुप में रखा गया है। ग्रुप एक में छह बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया, पिछले चरण की उपविजेता दक्षिण अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान और दो क्वालीफाइंग टीम शामिल हैं। वहीं ग्रुप दो में गत विजेता न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, मेजबान इंग्लैंड और दो क्वालीफाइंग टीम शामिल हैं। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी।
Mark your calendars 🗓
— ICC (@ICC) June 18, 2025
The fixtures for the ICC Women’s T20 World Cup 2026 are out 😍
Full details ➡ https://t.co/X2BqQphwSC pic.twitter.com/gqkxaMudEP
पाकिस्तान के खिलाफ अपने शुरुआती मुकाबले के बाद भारतीय टीम 17 जून को क्वालीफाइंग टीम के खिलाफ अपने मुकाबले के लिए हेडिंग्ले जाएगी और उसके बाद टीम का सामना 21 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारत 25 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में ग्रुप एक की दूसरी क्वालीफाइंग टीम का सामना करेगा, जबकि उसका सबसे मुश्किल मुकाबला 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा।
फोटो क्रेडिट- आईसीसी