फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ian Chappell believes India must prioritise keeping Jasprit Bumrah and Rishabh Pant fit ahead of the BGT

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए क्या होगी भारत की प्राथमिकता? इयान चैपल ने रखी राय

Sun, 22 Sep 2024 07:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 22 Sep 2024 07:56 PM IST
सार

भारतीय टीम ने लगातार दो बार ऑस्ट्रेलिया से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती है और अब उसकी नजरें हैट्रिक लगाने पर होंगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है।

विज्ञापन
Ian Chappell believes India must prioritise keeping Jasprit Bumrah and Rishabh Pant fit ahead of the BGT
इयान चैपल - फोटो : ICC

विस्तार

भारतीय टीम भले ही फिलहाल बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में व्यस्त है, लेकिन साल के अंत में उसे ऑस्ट्रेलिया का सामना करना है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। भारतीय टीम ने लगातार दो बार ऑस्ट्रेलिया से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती है और अब उसकी नजरें हैट्रिक लगाने पर होंगी। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने कहा कि अगर भारत को ऐतिहासिक हैट्रिक हासिल करनी है तो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को चोटों से मुक्त और शीर्ष फॉर्म में रहना होगा।
विज्ञापन

चैपल ने एक कॉलम में लिखा, भारत की प्राथमिकता यही होगी कि उसके ज्यादातर खिलाड़ी फॉर्म में रहें और उन्हें कोई बड़ी चोट नहीं लगे। हालांकि सबसे ज्यादा जरूरी बात जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत का फॉर्म में रहना और चोटों से मुक्त रहना होगा। पंत ने भयानक कार दुर्घटना के बाद जिस तरह से टेस्ट में वापसी की है, वह शानदार है। वह भारतीय बल्लेबाजी क्रम में अहम विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और अगर वह ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए फॉर्म में रहते हैं तो टीम का मनोबल बढ़ा रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंत 2020-21 में भारत को ऑस्ट्रेलिया में पिछली सीरीज में मिली जीत के नायक रहे थे। चैपल ने कहा, अगर पंत अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं तो यह भारत के लिए अच्छा होगा क्योंकि वह ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों के लिए आदर्श विकेटकीपर हैं। पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर दो सबसे सफल तेज गेंदबाज बुमराह और मोहम्मद सिराज दोनों की अच्छी फॉर्म और फिटनेस जरूरी है। बुमराह तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करते हैं। 
विज्ञापन

चैपल को शमी को फिट होने की उम्मीद 
चैपल मोहम्मद शमी के भी सीरीज शुरू होने से पहले फिट होने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, अगर मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए फिट हो जाते हैं तो यह आदर्श होगा और उनकी मौजूदगी से भारत के गेंदबाजी आक्रमण में विविधता भी बढ़ेगी। रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के साथ स्पिन गेंदबाजी भी अच्छी है, लेकिन मैं ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर कुलदीप यादव की अहमियत को कम नहीं समझ सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed