फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ian bell hits again ton in ashes series

हर मैच में ऑस्ट्रेलिया की घंटी बजा रहे हैं बेल

Mon, 12 Aug 2013 12:32 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 12 Aug 2013 12:32 PM IST
विज्ञापन
ian bell hits again ton in ashes series

इंग्लैंड 2-0 की बढ़त लेकर एशेज सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुका है। इस सीरीज में एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसने मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया की नाक में दम कर रखा है और उसकी हर चाल को नाकाम कर दिखाया है।

विज्ञापन


चेस्टर ली स्ट्रीट (डरहम) में खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी इयान बेल ने शतक लगाते हुए मेजबान इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इंग्लैंड की ऑस्ट्रेलिया पर इस समय कुल 202 रनों की बढ़त हो गई है।
विज्ञापन


31 साल के बेल का इस सीरीज में यह तीसरा शतक है और वह इंग्लैंड के तीसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने अपने घर में इस सीरीज में तीन शतक लगाए हैं। इसके अलावा वह दो अर्द्धशतक भी लगा चुके हैं। बेल उस समय बल्लेबाजी करने आए जब टीम 49 रन पर तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्र के इस पड़ाव पर पहला शतक लगाकर खुश हैं रोजर्स

केविन पीटरसन (44) के साथ 106 रनों की शतकीय साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकालने के बाद बेल 105 रनों की नाबाद पारी खेलकर क्रीज पर बने हुए हैं।

बेल से पहले डेविड गॉवर (1985) और मौरिस लेलैंड (1934) ही ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने अपने घर में खेली गई एशेज सीरीज में तीन शतक जमाए।

इस दिग्गज बल्लेबाज ने पहले टेस्ट (नॉटिंघम) में 109 और दूसरे टेस्ट (लार्ड्स) भी 109 रनों की पारी खेली थी। बेल चार मैचों की आठ पारियों में 492 रन बनाकर सीरीज के सबसे सफल बल्लेबाजों में सबसे आगे बने हुए हैं।

बेहद शानदार फॉर्म में चल रहे बेल अभी भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खतरे की घंटी बने हुए हैं जिस अंदाज में वह बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे यही लगता है कि वह सीरीज के शेष मैचों में भी वह कंगारू गेंदबाजों को खूब परेशान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed