फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   i will never ever compromise on pace says shami ahmed

रफ्तार से समझौता नहीं करेगा टीम इंडिया का शमी

Wed, 30 Jan 2013 09:44 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 30 Jan 2013 09:44 PM IST
विज्ञापन
i will never ever compromise on pace says shami ahmed

टीम इंडिया के उभरते तेज गेंदबाज शमी अहमद ने कहा कि वह गेंदबाजी में कभी अपनी गति से समझौता नहीं करेंगे। शमी ने साथ ही कहा कि गति के साथ ही लाइन और लेंग्थ तेज गेंदबाजी का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा, ‘मेरी गेंदबाजी में गति और स्विंग दो सबसे महत्वपूर्ण पहलू हैं। मैं जानता हूं कि लाइन और लेंग्थ भी काफी महत्व रखते हैं लेकिन मैं अपनी गति से कभी समझौता नहीं करूंगा क्योंकि इसी के सहारे मैं आज इस मुकाम तक पहुंचा हूं।’

विज्ञापन


'मुझे अपनी क्षमता पर हमेशा भरोसा रहा'
शमी ने पाकिस्तान के खिलाफ वन-डे सीरीज में कैरियर के अपने पहले ही मैच में लगातार चार मेडन ओवर डालकर भारत की ओर से रिकॉर्ड बनाया था। इस बारे में पूछने पर समी ने कहा, ‘मेरे कप्तान ने जिस तरह की फील्डिंग मुझे दी थी मैंने उसी के अनुसार गेंदबाजी करने की कोशिश की। आप इस तरह की योजना नहीं बनाते लेकिन कई बार ऐसा हो जाता है। जो भी हो, मैं इससे बेहद खुश हूं। मुझे अपनी क्षमता पर हमेशा भरोसा रहा है और मैं हमेशा कठिन मेहनत करना चाहता हूं।’
विज्ञापन


'टीम के लिए चुना जाना आखिरी लक्ष्य'
इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए अंतिम वन-डे के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि टेस्ट टीम में चयन के लिए शमी को अभी और मेहनत की जरूरत है। हालांकि शमी ने कहा कि उनका आखिरी लक्ष्य टेस्ट टीम के लिए चुना जाना ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'धैर्य दिलाएगी मुझे सफलता'
बकौल शमी, ‘रणजी क्रिकेट खेलकर मुझे यह पता चल गया है कि इस प्रारूप के मैच में आपको संयम की जरूरत पड़ती है। वन-डे में आप गेंदबाजी में स्लोवर, बाउंसर और कई तरह के प्रयोग कर सकते हैं लेकिन इन मैचों में धैर्य ही सबसे महत्वपूर्ण होता है। इन मैचों में खेलने वाले बल्लेबाज भी काफी अनुभवी होते हैं। ऐसे में आपको बल्लेबाज द्वारा गलती करने का इंतजार करना पड़ता है।’

शमी ने साथ ही कहा कि बंगाल टीम के अपने साथी गेंदबाज अशोक डिंडा के साथ होने के कारण उन्हें ड्रेसिंग रूम शेयर करने में कोई दिक्कत नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed