फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   i learnt a lot from sachin says dhoni

सचिन के फैसले का सम्मान करता हूं: धोनी

Mon, 24 Dec 2012 08:16 PM IST
बेंगलूरु/एजेंसी
बेंगलूरु/एजेंसी Updated Mon, 24 Dec 2012 08:16 PM IST
विज्ञापन
i learnt a lot from sachin says dhoni

सचिन तेंदुलकर के वनडे से संन्यास की खबर से टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी काफी निराश हैं। धोनी ने कहा कि सचिन का वनडे से संन्यास लेने का फैसला निराशाजनक है। लेकिन मैं सचिन के इस व्यक्तिगत फैसले का सम्मान करता हूं।

विज्ञापन


धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि सचिन की भरपाई करना मुश्किल है। भारतीय कप्तान ने कहा कि सचिन के टीम साथियों को इस बात की निराशा होगी कि वह मास्टर ब्लास्टर को 50वां वनडे शतक और 100वां वनडे अर्द्धशतक बनाते हुए नहीं देख पाएंगे।
विज्ञापन


सचिन ने रविवार को वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने वनडे में 49 शतक और 96 अर्द्धशतक बनाए हैं। धोनी ने कहा कि टीम इंडिया में एक युवा बल्लेबाज के तौर पर उन्हें सचिन से बहुत कुछ सीखने को मिला और इसके लिए वह मास्टर ब्लास्टर के ऋणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया के कप्तान ने कहा कि निश्चित रूप से हम उन्हें मिस करेंगे क्योंकि टीम के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं और उनके खेल को देखकर लाखों लोगों ने क्रिकेट को अपनाया है। भारतीय टीम में एक युवा बल्लेबाज के रूप में हमें उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है।

धोनी ने कहा कि हम खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि सचिन अभी टेस्ट खेलते रहेंगे। हमने सचिन से सीखा है कि टीम की हार में भी कैसे संयम रखा जाता है। उन्होंने हमेशा हमें बेहतर खेलने के लिए उत्साहित किया है और वह हमेशा अपने अनुभव से हमें सिखाते रहते हैं।

धोनी ने कहा, 'व्यक्तिगत तौर पर मुझे सचिन से बहुत कुछ सीखने को मिला है। वह हमें बताते थे कि किस गेंदबाज पर प्रहार करना है और किसे सुरक्षित ढंग से खेलना है। साथ ही वह बराबर हमें बताते थे कि अगले ओवरों में हमारा लक्ष्य क्या होना चाहिए। मुझे लगता है कि भारतीय क्रिकेट में उनका योगदान अतुलनीय है।'


भारत और पाकिस्तान पांच साल बाद पहली द्विपक्षीय सीरीज खेल रहे हैं। नवंबर 2008 में मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों के बाद दोनों देशों के रिश्ते ठंडे बस्ते में चले गए थे। दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 अहमदाबाद में 28 दिसंबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed