फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   I hope KKR become champions for third time says Shakib Al Hasan

इस खिलाड़ी को है भरोसा, KKR तीसरी बार जीतेगी IPL खिताब  

Wed, 03 May 2017 03:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 03 May 2017 03:38 AM IST
विज्ञापन
 I hope KKR become champions for third time says Shakib Al Hasan
कोलकाता नाइट राइडर्स

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन को आईपीएल-10 कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलने का केवल एक मौका मिला है लेकिन इस ऑलराउंडर का मानना है कि उनके पास इसकी शिकायत करने की कोई वजह नहीं है क्योंकि उनकी टीम लगतार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शाकिब ने साल 2014 में केकेआर को आईपीएल चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाने वाले शाकिब को इस सीजन केवल गुजरात लॉयंस के खिलाफ खेले गए मैच में अंतिम एकादश में शामिल होने का मौका मिला था। इस मैच में शाकिब 31 रन खर्च करके कोई विकेट हासिल नहीं कर सके थे। 

विज्ञापन


शाकिब ने इस टीम के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए कहा,  मैं इस सीजन टीम के लिए कुछ ज्यादा नहीं कर सका हूं लेकिन बतौर टीम हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं यह सबसे जरूरी है। हमारी प्राथमिकता टीम है यहां शिकायत की कोई जगह नहीं बनती। मुझे लगता है कि हम तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनेंगे, हालांकि मैं प्रतियोगिता के अंत तक टीम के साथ नहीं रहूंगा। 

विज्ञापन

पुणे के खिलाफ मैच के बाद बांग्लादेश लौट जाएंगे शाकिब

 I hope KKR become champions for third time says Shakib Al Hasan
शाकिब अल हसन

यदि शाकिब को बुधवार को पुणे के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है तो यह उनके लिए सीजन का आखिरी मैच होगा। इस मैच के बाद वह अपने वतन लौट जाएंगे जहां उन्हें बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम को अपनी सेवाएं देनी हैं। प्रोफेशनल क्रिकेटर इस बात से अच्छी तरह वाकिफ होते हैं कि टीम जरूरत के हिसाब से बनती है और तब जब आपके पास ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हों। यहां अपना योगदान देने की बात है। जो भी खिलाड़ी अंतिम ग्यारह में शामिल नहीं है वह भी खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। मैं भी इसी तरीके से आगे बढ़ रहा हूं। 

अंक तालिका में दूसरे स्थान पर चल रही केकेआर को रविवार को खेले गए मैच में सनराइजर्स ने 48 रन से मात दी थी। इस हार के बावजूद कोलकाता बेहतरीन फॉर्म में है। अब तक खेले गए 10 मैचों में से 7 में केकेआर को जीत हासिल हुई है। इस तरह की क्रिकेट खेलने के बाद टीम के सारे खिलाड़ियों को विश्वास है कि वे ऐसा प्रदर्शन आगे भी करते रहेंगे। ऐसे भी हमारा घर में अच्छा रिकॉर्ड है। शाकिब का मानना है कि आईपीएल की सभी टीमें प्रतिस्पर्धी हैं। ऊपर से लेकर नीचे तक सभी टीमें तकरीबन एक जैसी हैं। शाकिब को इस बात का विश्वास है कि पुणे को घर में मात देने में केकेआर एक बार फिर सफल होगी। 

चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करेगी बांग्लादेश

 I hope KKR become champions for third time says Shakib Al Hasan
गौतम गंभीर

टीम के कप्तान गौतम गंभीर की तारीफ करते हुए शाकिब ने कहा, कि वो एक्सेप्शनल हैं। उनके पास टीम को साथ लेकर चलने और टीम को मैनेज करने की अद्भुत क्षमता है। हम साल साल से साथ खेल रहे हैं। वह जिस तरीके से टीम को संभालते हैं वह बेहतरीन है। 

शाकिब बांग्लादेश के नए टी-20 कप्तान बनने को भी बेहद सकारात्मक तरीके से ले रहे हैं। उन्होंने इस बारे में कहा, कोई भी जिम्मेदारी चुनौतीपूर्ण होती है। मैं भी इसे सकारात्म तरीके से ले रहा हूं। हमारी टीम का टी-20 रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। यहां सुधार की संभावनाएं बहुत हैं। मुझे आशा है कि हम आगे बेहतर करेंगे। पहले टी-20 और टेस्ट में भी कुछ ऐसी स्थिति थी लेकिन अब हम उसमें अच्छा कर रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। हमें चैंपियंस ट्रॉफी में कठिन ग्रुप में जगह मिली है जिसमें मेजबान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया हैं। ये दोनों बेहद मजबूत प्रतिद्वद्वी हैं। हमें विश्वास है कि हम इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और यह सिद्ध करेंगे कि वैश्विक प्रतियोगिताओं में भी हम अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed