फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL में अपनी अनदेखी से नाराज हैं यह भारतीय क्रिकेटर, लग चुका है टेस्ट स्पेशलिस्ट का ठप्पा

Mon, 27 Apr 2020 01:28 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 27 Apr 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
I have the ability to play all formats including IPL says Hanuma Vihari
भारतीय टेस्ट टीम - फोटो : ट्विटर

भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी टेस्ट विशेषज्ञ बनकर खुश हैं और उन्होंने कहा कि इस सत्र में आईपीएल में उनकी अनदेखी किए जाने से वह न तो निराश हैं और ना ही इससे उनकी यह धारणा बदली है कि वह छोटे प्रारूपों के लिए भी बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं। विहारी को इंडियन प्रीमियर लीग 2019 में दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन इस सत्र में किसी फ्रेंचाइजी ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई।

I have the ability to play all formats including IPL says Hanuma Vihari
- फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल को हालांकि कोविड-19 महामारी के कारण अभी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। विहारी ने इंस्टाग्राम में पर बातचीत के दौरान कहा, ‘मैंने महसूस किया कि जब चीजें आपके नियंत्रण में नहीं होती है तो आप कुछ नहीं कर सकते। मैं आईपीएल में अनदेखी से निराश नहीं हूं। शुरू से ही मेरा लक्ष्य टेस्ट मैच था और मुझे खुशी है कि मैंने इसे हासिल किया।’

I have the ability to play all formats including IPL says Hanuma Vihari

विहारी ने कहा कि वह कप्तान विराट कोहली के कार्य शैली से काफी प्रभावित है और मैच से पहले उनकी तैयारियों को देखकर उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा, ‘कोहली के खेल का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष उनकी तैयारियां है। मैंने यह चीज उनसे सीखी है। उनकी कार्यशैली भी अद्भुत है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
I have the ability to play all formats including IPL says Hanuma Vihari
हनुमा विहारी

विदेशों में भारतीय टेस्ट टीम के नियमित सदस्य विहारी ने कहा कि वह हमेशा अपना विकेट बचाए रखने को महत्व देते हैं ताकि उन्हें टीम से बाहर न होना पड़े। इस 26 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा, ‘मैं टीम के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं। मैं जब भी विदेशों में खेलता हूं तो हमेशा रन बनाने और लंबी पारियां खेलने की कोशिश करता हूं। मैं हमेशा टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं, ताकि मुझे टीम से बाहर न किया जा सके।'

विज्ञापन
I have the ability to play all formats including IPL says Hanuma Vihari
हनुमा विहारी

टेस्ट क्रिकेट में सफल विहारी का मानना है कि वह अन्य प्रारूप में भी अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा, ‘लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं, मैं उसे नहीं बदल सकता। मुझे लगातार रन बनाते रहने होंगे और यही बातें मेरे दिमाग में आती है। मेरा मानना है कि मै प्रत्येक प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं। जब भी मुझे सही मौका मिलेगा, मैं ऐसा कर सकता हूं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed