{"_id":"d17b2e3e846c405aad81d87a5f570df7","slug":"i-have-not-focused-at-200th-test-match-says-tendulkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब रिटायरमेंट लेनी होगी, तो फैंस को बता दूंगाः तेंदुलकर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जब रिटायरमेंट लेनी होगी, तो फैंस को बता दूंगाः तेंदुलकर
टीम डिजिटल
Updated Wed, 04 Sep 2013 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशंसक जहां सचिन तेंदुलकर के ऐतिहासिक 200वें टेस्ट मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं मास्टर ब्लास्टर इसे लेकर बहुत उत्साहित नहीं हैं।
विज्ञापन
रिकॉर्ड के बादशाह तेंदुलकर अपने बेमिसाल करियर में एक और मुकाम छूने जाने जा रहे हैं, लेकिन उनके अनुसार वह इस ऐतिहासिक पल को लेकर बहुत हड़बड़ी में नहीं हैं और एक समय में एक ही चीज पर ध्यान लगाते हैं।
विज्ञापन
तेंदुलकर ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य चैंपियंस लीग टूर्नामेंट की तैयारियों पर है न कि उस विशेष अवसर पर।
क्रिकेटर बना बागी, बीयर के लोगो के खिलाफ उठाया झंडा
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से बहुत ज्यादा आगे बढ़ने में विश्वास नहीं करता था। एक समय से एक ही कदम उठाता हूं। यही चीज मैंने अपने करियर में भी की। इस समय हम चैंपियंस लीग की तैयारियों में व्यस्त हैं और उसके बाद अगली चीज पर बात करेंगे।"
उनकी भविष्य की योजना के बारे में पूछे जाने पर तेंदुलकर ने कहा कि वह इस समय ऐसा कुछ भी नहीं सोच रहे। जहां तक क्रिकेट में भविष्य की बात है जब सही समय आएगा तो वह अपने प्रशंसकों को इस बारे में बताएंगे।
तेंदुलकर अब तक 198 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। वह 200 टेस्ट खेलने से महज दो मैच दूर हैं।