{"_id":"1e1d98e0e9dc829908385b188b37d1fe","slug":"i-could-not-play-against-viv-richards-says-sachin-tendulkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'क्रिकेट के भगवान' को है बस एक मलाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'क्रिकेट के भगवान' को है बस एक मलाल
दुबई/एजेंसी
Updated Sun, 04 Aug 2013 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक के लगभग हर पन्ने पर अपना नाम लिखा चुके मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर यूं तो अपने करीब तीन दशक लंबे कैरियर में हर वो चीज हासिल कर चुके हैं, जिसकी कोई खिलाड़ी कल्पना भर कर सकता है।
विज्ञापन
मगर इतने बेहतरीन सफर के बावजूद एक बात है जो अभी भी क्रिकेट के भगवान को सालती है। और वो है अपने आदर्श और अपने समय के धुरंधर बल्लेबाज विव रिचर्ड्स के खिलाफ खेल पाने का मौका नहीं मिलना।
विज्ञापन
सचिन ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा, ‘मेरे लिए इयान बॉथम, ग्राहम गूच, केप्लर वेसेल्स, इमरान खान, जावेद मियांदाद, वसीम अकरम, डेसमंड हेंस, रिचि रिचर्ड्सन, मैल्कम मार्शल और कर्टली एम्ब्रोस जैसे दिग्गजों के खिलाफ खेलना हमेशा से बहुत खास रहा है। मगर मैं बहुत दुखी था यह जानकर कि सर विव वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह आज भी मेरे हीरो हैं। इसलिए मुझे इस बात का दुख हमेशा रहेगा कि मैं उनके खिलाफ नहीं खेल पाया।’
विज्ञापन
सचिन ने अपने कैरियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, ‘उन दिनों एलन डोनाल्ड एक बड़ा नाम हुआ करते थे। इसके बाद जोंटी रोड्स थे। विश्वकप में इंजमाम उल हक को रन आउट करना यादगार पल था। शायद ही किसी ने ऐसा रन आउट देखा होगा। उन खिलाड़ियों ने अपनी एक छाप छोड़ी थी। उनके खिलाफ खेलना हमेशा ही एक चुनौती होती थी।’