फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   I could not control my emotions like MS Dhoni does said Ricky Ponting

मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी से किस मामले में अलग हैं रिकी पोटिंग?

Mon, 24 Aug 2020 04:19 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 24 Aug 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
I could not control my emotions like MS Dhoni does said Ricky Ponting
MS Dhoni Ricky Ponting - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया को लगातार दो बार विश्व चैंपियन बनाने वाले कप्तान रिकी पोंटिंग ने ने बताया है कि आखिर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की क्या खासियत थी, जिसने उन्हें सबसे महान कप्तान बनाया। आईसीसी की तीन ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान के बारे में पोंटिंग ने कहा कि बतौर कप्तान धोनी कभी भावनाओं में बहकर निर्णय नहीं लेते थे। उनका इमोशन पर अच्छा कंट्रोल है। जो कि काबिले तारीफ है। जबकि मैं चाह कर भी मैदान के अंदर अपने इमोशन को काबू में नहीं रख पाता था।

विज्ञापन


पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि जब भी धोनी कप्तान रहे, भारतीय टीम हमेशा आगे बढती रही। उन्हें हमेशा लगता था कि वो अपने खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ हासिल करने में सक्षम होंगे। खेल और टीम पर धोनी का हमेशा नियंत्रण बना रहा। उनकी इसी खूबी को टीम के साथी खिलाड़ी पसंद भी करते थे।पोंटिंग ने कहा कि धोनी की फैन फॉलोइंग भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में है।
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ कप्तान व इंसान
उन्होंने कई मौकों पर खुद को सर्वश्रेष्ठ कप्तान व इंसान साबित किया है। यही वजह है कि देश के बाहर भी उन्हें काफी अधिक सम्मान दिया जाता है। पोटिंग ने बताया कि मैं अब भारत में बहुत समय बिताता हूं, इसलिए मुझे पता है कि दुनिया के उस हिस्से में वह कितना सम्मानित हैं। यहां तक कि जब आप दुनिया भर में यात्रा करते हैं तो क्रिकेट के फैंस धोनी की कप्तानी के बारे में बात करते हैं। इतने दबाव के बावजूद वो मैदान पर बेहद शांत रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेन्नई सबसे मजबूत टीम

पोंटिंग ने कहा कि धोनी की फैन फॉलोइंग भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में है। उन्होंने कई मौकों पर खुद को सर्वश्रेष्ठ कप्तान व इंसान साबित किया है। यही वजह है कि देश के बाहर भी उन्हें काफी अधिक सम्मान दिया जाता है। पोटिंग ने बताया कि मैं अब भारत में बहुत समय बिताता हूं, इसलिए मुझे पता है कि दुनिया के उस हिस्से में वह कितना सम्मानित हैं। यहां तक कि जब आप दुनिया भर में यात्रा करते हैं तो क्रिकेट के फैंस धोनी की कप्तानी के बारे में बात करते हैं।

आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच की जिम्मेदारी निभाने वाले पोंटिंग ने कहा कि मैं लीग में धोनी की अगुआई वाली चेन्नई टीम से मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि आईपीएल में चेन्नई सबसे मजबूत टीम है। धोनी की कप्तानी में इस टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed