{"_id":"b1e77750-9967-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"i-am-excited-to-play-in-ipl-says-michael-hussey","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में खेलने को लेकर उत्साहित हैं हसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल में खेलने को लेकर उत्साहित हैं हसी
चेन्नई/एजेंसी
Updated Sun, 31 Mar 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी ने शनिवार कहा कि वह आईपीएल-6 में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करने को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन
हसी ने कहा, ‘मुझे चेन्नई में बहुत अच्छा लगता है। मैं अगले दो से तीन सालों तक खिलाड़ी या किसी अन्य भूमिका में भी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बना रहना चाहता हूं।’
विज्ञापन
हसी ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों को लेकर चल रहे विवाद पर निराशा जताते हुए कहा, ‘यह विवाद शर्मनाक है। इससे श्रीलंकाई खिलाड़ियों का कोई लेना-देना नहीं है। इस विवाद से टीम में नुवान कुलसेकरा नहीं हैं जो इन परिस्थितियों में बेहतरीन गेंदबाज साबित हो सकते थे।’
विज्ञापन
भारत के हाथों ऑस्ट्रेलिया टीम की टेस्ट सीरीज में हार पर हसी ने कहा, ‘मैंने धोनी, जडेजा, अश्विन और मुरली विजय से निजी तौर पर कहा था कि वे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करें लेकिन मुझे इस बात से बेहद निराशा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में एक भी मैच नहीं जीत सकी।’