{"_id":"46584e4a-8cbc-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"hussey-says-he-kept-retirement-plans-quiet-for-fear-of-being-dropped-before-end-of-summer","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसी ने किया अपने 'डर' का खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हसी ने किया अपने 'डर' का खुलासा
सिडनी/एजेंसी
Updated Thu, 14 Mar 2013 09:01 PM IST
विज्ञापन
पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइकल हसी ने खुलासा किया कि उन्हें इस बात का डर था कि संन्यास की घोषणा करने से चयनकर्ता उन्हें टीम से बाहर कर सकते हैं इसलिए उन्होंने संन्यास लेने से पहले कभी इस बात का जिक्र नहीं किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘मैं तभी क्रिकेट छोड़ना चाहता था जब मैं खुद ऐसा करना चाहूं। सच कहूं तो इस मामले में मै थोड़ा मतलबी हो गया था। मैं नहीं चाहता था कि कोई मुझसे कहे कि अब मुझे रिटायर हो जाना चाहिए। इसी कारण से मैंने संन्यास लेने से पहले कभी किसी से इस बात का जिक्र तक नहीं किया।’
विज्ञापन
हसी ने कहा, ‘संन्यास की घोषणा करने से पहले मैं यह देखना चाहता था कि कहीं मेरी सोच बदल तो नहीं जाएगी। मैं पूरी गर्मियों में टीम में खेलना चाहता था और मैंने खेला भी। साथ ही इस दौरान मैंने खुद से बार बार यह सवाल किए कि क्या मैं संन्यास का अपना फैसला बदलना चाहता हूं लेकिन अंत तक मुझे नहीं लगा कि मैं अब अपना फैसला बदलना चाहता हूं। इसके बाद मैंने संन्यास की घोषणा कर दी।’
विज्ञापन