{"_id":"8f5798c8-4692-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"hussey-bowlers-keep-australia-in-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका पर शिकंजा कसा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका पर शिकंजा कसा
होबार्ट/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 16 Dec 2012 02:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वॉर्न-मुरलीधरन ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। मैच के दूसरे ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 450 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। वहीं श्रीलंका का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 87 रन रहा। तिलकरत्ने दिलशान 50 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी आक्रमण के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाज काफी मुश्किल में दिखे। दिमुथ करुनारत्ने 14, कुमार संगकारा 4 और माहेला जयवर्द्घने 12 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से वेन हिल्फेनहास, पीटर सिडल, नॉथन लियोन और शेन वॉटसन को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन के 299 रनों से आगे खेलते हुए 450 रनों पर पारी घोषित कर दी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से माइक हसी 115 रनों की अर्द्घशतकीय पारी खेलकर नाबाद रहे। हसी ने 184 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का लगाया। मैथ्यू वेड 68 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की ओर से केवल माइकल क्लार्क आउट हुए। क्लार्क ने 145 गेंदों में 74 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से चनाका वेलेगेदरा ने तीन जबकि शमिंदा इरंगा ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन