फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   hughes sets up huge australia win

ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 107 रनों से रौंदा

Fri, 11 Jan 2013 04:47 PM IST
मेलबर्न/इंटरनेट डेस्क
मेलबर्न/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 11 Jan 2013 04:47 PM IST
विज्ञापन
hughes sets up huge australia win

फिल ह्यूज (112) के शानदार शतक के बाद क्लाइंट मैके (4 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के पहले वनडे में श्रीलंका को 107 रनों से रौंद दिया। 306 रनों के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 40 ओवर में 198 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन


श्रीलंका की ओर से दिनेश चांदीमल (73) और अनुभवी तिलकरत्ने दिलशान (51) के अलावा कोई भी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सके। चांदीमल ने 73 रनों की अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। सलामी बल्लेबाज दिलशान 70 गेंदों में 51 रन बनाकर ख्वाजा के थ्रो पर रनआउट हो गए।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की ओर से क्लाइंट मैके ने सर्वाधिक चार विकेट झटके। जबकि मिशेल जॉनसन को दो और मिशेल स्टॉर्क को एक विकेट मिला। डेब्यू मैच में शतक जमाने वाले फिल ह्यूज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उल्लेखनीय है कि मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में श्रीलंका को 0-3 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 305 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 305 रन बनाए। फिल ह्यूज और आरोन फिंच की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को शानदार शुरुआत दी। फिंच 16 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन दूसरे छोर पर मौजूद ह्यूज क्रीज पर जमे रहे और अपने डेब्यू मैच में ही शानदार शतक जड़ दिया। ह्यूज ने 129 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 112 रन बनाए।

अच्छी शुरुआत का बाद के बल्लेबाजों ने खूब लाभ उठाया। कप्तान जॉर्ज बेली ने 79 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का की मदद से ताबड़तोड़ 89 रन ठोक डाले। वहीं ग्लेन मैक्सबेल ने भी महज 34 गेंदों में 60 रनों की तेज पारी खेली।


श्रीलंका की ओर से नुवान कुलशेखरा, लासिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज और अजंता मेंडिस को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की ओर से माइकल क्लार्क की जगह कप्तानी कर रहे जॉर्ज बेली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से एरोन फिंच, फिल ह्यूज और उस्मान ख्वाजा ने वनडे मैच में पदार्पण किया। फिल ह्यूज पहले ऐसे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे के डेब्यू मैच में शतक जमाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed