फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cricket In Olympics: ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने के बाद ड्रेसिंग रूम का माहौल कैसा था? द्रविड़ का खुलासा

Mon, 29 Jul 2024 12:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 29 Jul 2024 12:10 PM IST
सार

चर्चा के दौरान द्रविड़ के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सीईओ ज्योफ एलार्डिस भी मौजूद थे। द्रविड़ ने उम्मीद जताई की चार साल बाद होने वाले ओलंपिक खेलों में भारत महिला और पुरुष दोनों वर्ग में स्वर्ण पदक जीतेगा।

विज्ञापन
How was atmosphere in Indian dressing room after inclusion of cricket in Olympics? Dravid revelation
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC/BCCI
क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने के धुर समर्थक रहे दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि क्रिकेटर इन खेलों का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े खेल महाकुंभ में प्रतिस्पर्धा करने को लेकर ड्रेसिंग रूम में गंभीर बातचीत सुनी है। क्रिकेट को 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया है। हाल ही में पेरिस में भारतीय एथलीट की देखरेख के लिए इंडिया हाउस का उद्घाटन हुआ है। द्रविड़ इसी संबंध में  ‘ओलंपिक में क्रिकेट: एक नए युग की शुरुआत’ विषय पर पैनल चर्चा में भाग लेने के लिए पेरिस में हैं।
How was atmosphere in Indian dressing room after inclusion of cricket in Olympics? Dravid revelation
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC/BCCI
ओलंपिक को लेकर ड्रेसिंग रूम में गंभीर बातचीत
पूर्व भारतीय कप्तान और कोच द्रविड़ ने इंडिया हाउस में चर्चा के दौरान कहा, 'मैंने इस संबंध में ड्रेसिंग रूम में गंभीर बातचीत सुनी है। लोग 2026 में होने वाले टी20 विश्व कप और 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप के साथ 2028 के ओलंपिक खेलों के बारे में भी चर्चा कर रहे हैं। मैंने उन्हें यह कहते सुना है कि 2028 में ओलंपिक है। क्रिकेटर भी स्वर्ण पदक जीतना चाहते हैं, पोडियम पर खड़े होना चाहते हैं और एक बड़े खेल आयोजन का हिस्सा बनना चाहते हैं। वे खेल गांव में रहना चाहते हैं और इतने सारे खिलाड़ियों के साथ बातचीत करना चाहते हैं।'
How was atmosphere in Indian dressing room after inclusion of cricket in Olympics? Dravid revelation
टी20 विश्व कप - फोटो : BCCI
'अगले ओलंपिक में क्रिकेटर भी तैयारी कर रहे होंगे'
द्रविड़ ने कहा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि जब अगला ओलंपिक करीब होगा तो क्रिकेटर इसके लिए तैयारी कर रहे होंगे। वे इसे गंभीरता से लेंगे और खिलाड़ी वहां पहुंचने के लिए जी-जान से मेहनत करेंगे।' चर्चा के दौरान द्रविड़ के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सीईओ ज्योफ एलार्डिस भी मौजूद थे। द्रविड़ ने उम्मीद जताई की चार साल बाद होने वाले ओलंपिक खेलों में भारत महिला और पुरुष दोनों वर्ग में स्वर्ण पदक जीतेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
How was atmosphere in Indian dressing room after inclusion of cricket in Olympics? Dravid revelation
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC/BCCI
'दुनिया को दिखेगा क्रिकेट कितना महान खेल है'
उन्होंने कहा, 'हम ओलंपिक देखते हुए बड़े हुए हैं। हमने कार्ल लुईस को स्वर्ण पदक जीतते हुए देखा है। महान खिलाड़ियों को प्रदर्शन करते हुए देखा है। आप हमेशा इस तरह के महान आयोजनों का हिस्सा बनना चाहते हैं। यह वास्तव में सपना सच होने जैसा है। मेरे लिए एक शानदार क्रिकेट टूर्नामेंट का सपना है। मुझे उम्मीद है कि भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीम स्वर्ण पदक जीतेगी। लेकिन मैं इससे भी अधिक यहां मौजूद प्रत्येक के लिए कामना करता हूं। इतने सारे भारतीय फैंस लॉस एंजिल्स आकर क्रिकेट का समर्थन कर सकेंगे और बाकी दुनिया को दिखा सकेंगे कि क्रिकेट कितना बड़ा और महान खेल है।'
विज्ञापन
How was atmosphere in Indian dressing room after inclusion of cricket in Olympics? Dravid revelation
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
'कुछ नहीं तो मीडियाकर्मी बन जाऊंगा'
भारत की टी20 विश्व कप में जीत के बाद मुख्य कोच का पद छोड़ने वाले द्रविड़ में मजाकिया अंदाज में कहा, 'दुर्भाग्य से मैं खेलों में नहीं खेल पाऊंगा, लेकिन मैं किसी न किसी क्षमता में वहां मौजूद रहने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। अगर कुछ और नहीं तो मैं मीडियाकर्मी के रूप में वहां रहने की कोशिश करूंगा।' द्रविड़ ने इसके साथ ही टी20 विश्व कप के दौरान अमेरिका में सुबह मैच खेले जाने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि इसमें किसी तरह की दिक्कत नहीं थी। उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुरुआत करना मेरे लिए कोई समस्या थी। हम मनोरंजन व्यवसाय में हैं, जो उन लोगों की जरूरतों को पूरा करता है जो खेल देखना चाहते हैं। मुझे इससे बिल्कुल कोई समस्या नहीं थी।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed