{"_id":"69d1dae5903193f8d3be04e44014a607","slug":"how-to-improve-the-batsmen-dhoni-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने बल्लेबाजों को कैसे सुधारेंगे कप्तान धोनी!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अपने बल्लेबाजों को कैसे सुधारेंगे कप्तान धोनी!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 14 Aug 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पांचवां और निर्णायक टेस्ट मैच शुरू होने में एक दिन शेष है लेकिन भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की नींद उनके बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन ने उड़ा दी है।
विज्ञापन
पांच टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत 1-2 से पीछे हैं जबकि एक टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। लॉर्ड्स टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम की सीरीज जीतने की उम्मीदें बढ़ गई थी जबकि मेजबान इंग्लैंड टीम बैकफुट पर थी, लेकिन अगले दो टेस्ट मैचों में जिस तरह से इंग्लैंड टीम ने पलटवार किया उससे भारतीय टीम का मनोबल बुरी तरह से गिर गया है।
विज्ञापन
साउथम्पटन टेस्ट हारने के बाद भारतीय बल्लेबाजों की सबसे बुरी दुर्गति ओल्ड ट्रेफर्ड में हुई जहां टीम इंडिया ने सिर्फ तीन दिन में घुटने टेक दिए। भारतीय टीम की इस दयनीय स्थिति के लिए उसके धुरंधर बल्लेबाज जिम्मेदार हैं। पहले दो टेस्ट मैचों में सपाट विकेट के चलते मुरली विजय रन बनाने में जरूर कामयाब रहे लेकिन इसके बाद तेज पिचों पर उनका बल्ला भी खामोश हो गया।
विज्ञापन
शिखर धवन के लगातार तीन टेस्ट मैचों में फ्लॉप रहने के बाद चौथे टेस्ट मैच में बतौर ओपनर उतरे अनुभवी गौतम गंभीर भी विफल रहे।
टीम के सबसे धुरंधर खिलाड़ी विराट कोहली तो विकेट पर टिक ही नहीं पा रहे हैं जबकि चेतेश्वर पुजारा का डिफेंस उन्हें धोखा दे रहा है। अंजिक्य रहाणे, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा भी अपनी प्रतिष्ठा के मुताबिक रन नहीं बना पा रहे हैं।
दुखद बात तो यह है कि भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड के अलावा नौखिसिए स्पिनर मोईन अली के आगे भी नहीं टिक पा रहे हैं। मोईन अली ने चार मैचों में कुल 19 विकेट झटके हैं जिसमें 67 रन पर छह विकेट सर्वाधिक है।
दिलचस्प बात यह है कि इस दौरे पर सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में चौथे नंबर पर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम है।
मुरली विजय, अंजिक्य रहाणे और धोनी के बाद भुवनेश्वर के चार टेस्ट मैचों में 34.00 की औसत से तीन अर्द्धशतक सहित 238 रन हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 63 रन है।
वहीं, औसत के मामले में आर अश्विन टॉप पर हैं। उनके नाम एक मैच में 86.00 की औसत से कुल 86 रन हैं जिसमें सर्वाधिक 46 रन नाबाद है।