फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   How Rohit Captaincy Differs from Virat Kohli Pragyan Ojha Explains the Difference

Virat-Rohit Comparison: विराट से कितनी अलग है रोहित की कप्तानी, क्यों हिटमैन को पसंद करते हैं युवा खिलाड़ी, पूर्व क्रिकेटर ने बताई वजह

Mon, 07 Feb 2022 02:36 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 07 Feb 2022 02:36 PM IST
सार

नए खिलाड़ियों को विराट की तुलना में रोहित ज्यादा पसंद हैं। रोहित की कप्तानी का तरीका ऐसा है, जिसमें वो युवा खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की अनुमति देते हैं। वहीं विराट की टीम में नए खिलाड़ी कई बार अपना स्वाभाविक खेल नहीं खेलते हैं। 

विज्ञापन
How Rohit Captaincy Differs from Virat Kohli Pragyan Ojha Explains the Difference
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा पहली बार नियमित वनडे कप्तानी के रूप में मैदान पर उतरे हैं। पहले मैच में उन्होंने कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। इस मैच में दीपक हुड्डा ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला और अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की और टीम इंडिया को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। 
विज्ञापन


इस मैच के बाद विराट और रोहित की कप्तानी पर चर्चा होने लगी है। अब विराट तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ चुके हैं। विराट की जगह रोहित ने वनडे और टी-20 में भारत की कमान संभाल ली है और पूरी संभावना है कि टेस्ट टीम का कप्तान भी उन्हें ही बनाया जाए। रोहित आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं और उन्होंने पांच बार अपनी टीम को चैंपियन बनाया है। ऐसे में रोहित की कप्तानी की तारीफ हमेशा से होती रही है। 
विज्ञापन


कैसे अलग है रोहित और विराट की कप्तानी
रोहित ऐसे कप्तान हैं, जो अपने खिलाड़ियों को खुलकर खेलने का मौका देते हैं। पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने बताया है कि रोहित की  कप्तानी विराट से कितनी अलग है और युवा खिलाड़ियों को क्यों विराट की तुलना में रोहित ज्यादा पसंद आते हैं। ओझा ने बताया कि रोहित अपने खिलाड़ियों को खुलकर खेलने का मौका देते हैं। इससे युवा खिलाड़ी अपने खेल के अनुसार फैसले लेते हैं और अच्छा प्रदर्शन करते हैं। वहीं विराट की कप्तानी में ये खिलाड़ी दबाव में आ जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रज्ञान ओझा ने क्रिकबज से बातचीत में कहा "कोहली इतने ऊर्जावान हैं कि एक खिलाड़ी जिसका स्वभाव उनके जैसा नहीं है, वह खुद को ठीक से व्यक्त नहीं कर पाता ... दभाव वाली स्थितियों में युवा खिलाड़ी खुद को नहीं व्यक्त कर पाते। वहीं रोहित चुपचाप रहते हैं। उन्हें पता है कि इन हालातों में आपको अंतर्मुखी खिलाड़ी मिलेंगे। कोहली और रोहित के बीच यही बड़ा अंतर है।"


युवा खिलाड़ियों के लिए रोहित बेहतर कप्तान
ओझा ने आगे कहा कि दोनों खिलाड़ी अपनी टीम के लिए मैच जीतना चाहते हैं, लेकिन कई खिलाड़ी कहते हैं कि वे रोहित के साथ सहज हैं। किसी भी नए खिलाड़ी को खुलने में समय लगता है... और रोहित इसे आसान बनाते है। एक कम बोलने वाला खिलाड़ी विराट के रवैये से थोड़ा डरा हुआ महसूस करता है। लेकिन रोहित के साथ ऐसा नहीं है। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों का लक्ष्य भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed