फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   How Pakistan Team Reaches in Final of T20 World Cup 2022 with the help of luck

T20 WC 2022: दो मैच हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया था पाकिस्तान, पढ़ें किस्मत ने कैसे फाइनल तक पहुंचाया

Wed, 09 Nov 2022 10:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 09 Nov 2022 10:34 PM IST
सार

2021 विश्व कप में भारतीय टीम अपने शुरुआती दो मैच हारने के बाद सभी मैच जीती थी, लेकिन सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई थी। इस बार पाकिस्तान के साथ भी ऐसा ही हुआ, लेकिन पाकिस्तानी टीम फाइनल में जगह बनाने में सफल रही है। आइए जानते हैं इस टूर्नामेंट में कैसे किस्मत ने पाकिस्तान का साथ दिया। 
 

विज्ञापन
How Pakistan Team Reaches in Final of T20 World Cup 2022 with the help of luck
पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल में पहुंच चुकी है। अब 13 नवंबर को पाकिस्तान का सामना भारत-इंग्लैंड मैच के विजेता से होगा। भारत ने इस टूर्नामेंट में शुरुआत से ही बेहतरीन खेल दिखाया और इंग्लैंड पर जीत दर्ज कर फाइनल खेल सकती है। इस टूर्नामेंट में शुरुआत से ही भारतीय टीम लय में थी। पहले पाकिस्तान फिर नीदरलैंड, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे को हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा पर पाकिस्तानी की टीम किस्मत के भरोसे फाइनल में पहुंची है। 
विज्ञापन


भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान की टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ भी हार गई थी। इसके बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे लगभग बंद हो गए थे, लेकिन इस टीम को किस्मत का साथ मिला और दक्षिण अफ्रीका की टीम खराब प्रदर्शन कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इसके साथ ही पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे खुल गए और न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज पर पाकिस्तान फाइनल में पहुंच गया। 
विज्ञापन

T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका फिर बने चोकर्स, नीदरलैंड के खिलाफ मिली हार, टी20 वर्ल्ड कप से हुई बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन

How Pakistan Team Reaches in Final of T20 World Cup 2022 with the help of luck
पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान को कैसे मिला किस्मत का साथ?
टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के पहला मैच भारत के साथ था। विराट कोहली की करिश्माई पारी के चलते टीम इंडिया ने यह रोमांचक मैच चार विकेट से जीत लिया। अगले मैच में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को एक रन से हरा दिया। शुरुआती दो मैच में हार के साथ पाकिस्तानी की टीम सेमीफाइनल से लगभग बाहर हो गई थी। उसके बाकी तीन मैच नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश से थे। इन तीनों मैच को जीतने पर भी पाकिस्तान के कुल छह अंक होते। वहीं, भारतीय टीम अपने दो मैच जीत चुकी थी। उसके बाकी तीन मैच दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे से थे। 

इस ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका की टीम भी थी और ऐसा माना जा रहा था कि दक्षिण अफ्रीका और भारत की टीम इस ग्रुप से सेमीफाइन में पहुंचेंगी। दक्षिण अफ्रीका का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मैच में अफ्रीकी टीम जीत के करीब थी, लेकिन बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हो सका। अंत में दक्षिण अफ्रीका को एक अंक का नुकसान हुआ। भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की हार पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे खोल सकती थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। तीन मैच के बाद दक्षिण अफ्रीका के पास पांच, भारत के पास चार और पाकिस्तान के पास दो अंक थे। 

PAK vs BAN: पाकिस्तान के खिलाफ 'बेईमानी' का शिकार हुए शाकिब अल हसन, रवि शास्त्री और आकाश चोपड़ा ने बताई सच्चाई

How Pakistan Team Reaches in Final of T20 World Cup 2022 with the help of luck
पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
आखिरी दो मैच हारी अफ्रीकी टीम
पाकिस्तान ने अपने तीसरे मैच में नीदरलैंड को छह विकेट से हराया और टूर्नामेंट में पहली जीत के साथ दो अंक हासिल किए। अगले मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम पाकिस्तान के खिलाफ मुश्किल में थी, लेकिन उसके पास वापसी का मौका था। हालांकि, बारिश की वजह से दक्षिण अफ्रीका की मुश्किल बढ़ गई और पाकिस्तान 33 रन से जीत गया। अब दक्षिण अफ्रीका के पास पांच और पाकिस्तान के पास चार अंक थे। 

दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइल में पहुंचने के लिए अपना आखिरी मैच नीदरलैंड से जीतना था, लेकिन अफ्रीकी टीम यह मैच 13 रन से हार गई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वहीं, पाकिस्तान ने अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश को हराया। इस मुकाबले में छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के रिजवान को शून्य के स्कोर पर जीवनदान मिला और रिजवान ने ही पाकिस्तान की जीत की नीव रखी। 

T20 WC: दक्षिण अफ्रीका की चौकाने वाली हार पर सचिन ने लिए मजे, ट्वीट कर बताया मजेदार वाकया

अंत में दक्षिण अफ्रीका के पास पांच अंक रहे और पाकिस्तान की टीम छह अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई। यहां न्यूजीलैंड की टीम ने कई गलतियां की और पाकिस्तान आसानी से फाइनल में पहुंच गया। पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के कॉन्वे गलत रन भागने के चक्कर में अपना विकेट गंवाकर चले गए और टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। इसके बाद कीवी खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को तीन जीवनदान दिए इसका फायाद उठाकर पाकिस्तानी टीम फाइनल में पहुंच गई। 2021 में भारत की टीम भी शुरुआती दो मैच हारने के बाद बाकी तीन मैच जीती थी और भारत के पास भी छह अंक थे, लेकिन टीम इंडिया सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई थी। भारत के ग्रुप में पाकिस्तान अजेय रहते हुए 10 अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंचा था। वहीं, न्यूजीलैंड आठ अंक के साथ सेमीफाइनल में गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed