फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   How Mohammed Siraj cancelled plans to watch Real Madrid after shock T20 World Cup call-up pacer revelead

T20 WC: रियल मैड्रिड का मैच देखने जाने वाले थे सिराज, टीम में वापसी की बात लगी मजाक; बताया कैसी थी प्रतिक्रिया

Sun, 08 Feb 2026 09:09 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 08 Feb 2026 09:09 AM IST
सार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने खुद को मिले मौके का पूरा उठाया। उन्होंने अमेरिका के खिलाफ मैच के बाद बताया कि किस तरह उन्हें भरोसा नहीं हुआ था कि वह टी20 विश्व कप टीम में चुन लिए गए हैं।

विज्ञापन
How Mohammed  Siraj cancelled plans to watch Real Madrid after shock T20 World Cup call-up pacer revelead
मोहम्मद सिराज - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए टी20 विश्व कप में टीम में जगह बना पाना किसी सपने से कम नहीं रहा। सिराज को पहले 15 सदस्यीय टीम में भी नहीं चुना गया था, लेकिन हर्षित राणा के चोटिल होने के बाहर होने से उन्हें टीम में जगह मिली। फिर जसप्रीत बुमराह बीमार पड़ गए और अमेरिका के खिलाफ खेलने के लिए उपलब्ध नहीं थे तो सिराज को प्लेइंग-11 में भी शामिल होने का मौका मिला। अब इस तेज गेंदबाज ने बताया है कि जब उन्हें कप्तान सूर्यकुमार यादव का फोन आया था तो उनकी प्रतिक्रिया कैसी थी। 

विज्ञापन

सिराज ने उठाया मौके का फायदा
सिराज ने खुद को मिले इस मौके का पूरा फायदा उठाया और अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्व कप में टीम के पहले मैच में अहम योगदान दिया। सिराज ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट झटके। सूर्यकुमार की बल्लेबाजी के बाद सिराज की गेंदबाजी के दम पर भारत यह मुकाबला 29 रनों से अपने नाम करने में सफल रहा। भारत ने इस तरह टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यकुमार की बात पर नहीं हुआ था भरोसा
सिराज ने बताया कि वह स्पेन जाने वाले थे जहां रियल मैड्रिड को रियल सोसिएदाद के खिलाफ खेलना था, लेकिन तभी कप्तान सूर्यकुमार ने उन्हें फोन कर टीम में शामिल होने की जानकारी दी। सिराज ने कहा, सूर्यकुमार भाई ने कहा कि मियां बैग पैक कर और मुंबई आजा। मैंने उनसे कहा कि भाई मजाक मत करो क्योंकि ये तो होने वाला नहीं है। लेकिन उन्होंने कहा कि मैं सच कह रहा हूं, रेडी हो जा। इसके बाद भारतीय टीम के चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा का मेरे पास फोन आया। किस्मत में जो लिखा है उसे बदला नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

स्पेन जाने का था प्लान
सिराज हैदराबाद के लिए रणजी ट्रॉफी में खेल रहे थे। यह पूछे जाने पर कि फरवरी में ब्रेक के दौरान उनका क्या प्लान था? इस पर सिराज ने कहा,  15 फरवरी को रियल मैड्रिड का मैच है और मैं इसे देखने के लिए जाने वाला था, लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। यहां तक कि टीम के कोचिंग स्टाफ के सदस्य आंद्रियान ली रोउक्स ने मुझे मैसेज करके पूछा कि क्या प्लान है तो मैंने उन्हें कहा कि अभी मैसेज मत करो क्योंकि मुझे दो चार दिवसीय मैच खेलने हैं और इसके लिए आराम की जरूरत है। इसके बाद मैं देखूंगा कि क्या प्लान करना है। मुझे भरोसा ही नहीं हुआ कि मेरी टीम में वापसी हो रही है। यह किसी सपने की तरह था क्योंकि मैंने नहीं सोचा था कि मैं विश्व कप खेल सकूंगा। 

सिराज ने कहा, पिछले एक वर्ष से यह रणनीति बन रही थी कि किसे खेलने का मौका मिलेगा और मैं टी20 अंतरराष्ट्रीय खेल भी नही रहा था। मुझे समझ आ गया था कि मैं विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं बन सकूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed