रंगों का त्योहार होली पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जा रहा है। क्रिकेटर्स भी इससे अछूते नहीं हैं। मैदान पर धूम मचाने वाले ये खिलाड़ी होली में भी जमकर धमाल मचाते हैं। देसी तो देसी विदेशी खिलाड़ी भी इसके रंग में डूब जाते हैं।
23 मार्च यानी अगले शनिवार से आईपीएल शुरू होना है इसलिए दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटर्स भारत में मौजूद हैं। सभी फ्रेंचाइजियों में इस बार जमकर होली मनाई जाएगी।
2 of 10
पांड्या ब्रदर्स के साथ केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेटर्स होली खेलने के बाद फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। वैसे पिछले साल टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने होली पर जमकर धमाल मचाया था। इस दौरान उनके क्रिकेटर भाई क्रुणाल पांड्या और साथी खिलाड़ी केएल राहुल भी उनका साथ देने के लिए मौजूद थे। तीनों ने जमकर रंग खेला था। इसके बाद सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की थी।
3 of 10
विराट कोहली की पुरानी तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
होली के मौके पर विराट कोहली हमेशा सभी से संभलकर होली मनाने का अनुरोध करते हैं। वे लोगों से जानवरों पर रंग नहीं डालने और अत्याचार नहीं करने का आग्रह भी करते हैं। हालांकि हर बार की तरह इस साल भी विराट की यह पुरानी तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। जहां चीकू किसी युवती के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं।
4 of 10
ब्रेट ली और मैथ्यू हेडन
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली का भारत से विशेष लगवा है। भारतीय संस्कृति के मुरीद ब्रेट ली इस देश को अपना दूसरा घर मानते हैं। अपने पूर्व साथी खिलाड़ी और कमेंटेटर मैथ्यू हेडन और कई बार भारत आए हैं और रंगों के इस फेस्टिवल का पूरा मजा उठाते रहे हैं। उनके रंग खेलने के बाद के फोटोज सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए थे।
भारतीय मूल के कैरेबियाई खिलाड़ी दिनेश रामदीन अपने परिजन के साथ हर साल होली खेलते हैं।