फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है टीम इंडिया की होली, तस्वीरों में दिखेगी विदेशी क्रिकेटर्स की धमाचौकड़ी

Fri, 22 Mar 2019 09:22 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 22 Mar 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
Holi 2019: This is how Indian cricket team and foreign player celebrate holi

रंगों का त्योहार होली पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जा रहा है। क्रिकेटर्स भी इससे अछूते नहीं हैं। मैदान पर धूम मचाने वाले ये खिलाड़ी होली में भी जमकर धमाल मचाते हैं। देसी तो देसी विदेशी खिलाड़ी भी इसके रंग में डूब जाते हैं।



23 मार्च यानी अगले शनिवार से आईपीएल शुरू होना है इसलिए दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटर्स भारत में मौजूद हैं। सभी फ्रेंचाइजियों में इस बार जमकर होली मनाई जाएगी।

Holi 2019: This is how Indian cricket team and foreign player celebrate holi
पांड्या ब्रदर्स के साथ केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिकेटर्स होली खेलने के बाद फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। वैसे पिछले साल टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने होली पर जमकर धमाल मचाया था। इस दौरान उनके क्रिकेटर भाई क्रुणाल पांड्या और साथी खिलाड़ी केएल राहुल भी उनका साथ देने के लिए मौजूद थे। तीनों ने जमकर रंग खेला था। इसके बाद सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की थी। 

Holi 2019: This is how Indian cricket team and foreign player celebrate holi
विराट कोहली की पुरानी तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

होली के मौके पर विराट कोहली हमेशा सभी से संभलकर होली मनाने का अनुरोध करते हैं। वे लोगों से जानवरों पर रंग नहीं डालने और अत्याचार नहीं करने का आग्रह भी करते हैं। हालांकि हर बार की तरह इस साल भी विराट की यह पुरानी तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। जहां चीकू किसी युवती के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2019: This is how Indian cricket team and foreign player celebrate holi
ब्रेट ली और मैथ्यू हेडन - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली का भारत से विशेष लगवा है। भारतीय संस्कृति के मुरीद ब्रेट ली इस देश को अपना दूसरा घर मानते हैं। अपने पूर्व साथी खिलाड़ी और कमेंटेटर मैथ्यू हेडन और कई बार भारत आए हैं और रंगों के इस फेस्टिवल का पूरा मजा उठाते रहे हैं। उनके रंग खेलने के बाद के फोटोज सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए थे।

विज्ञापन
Holi 2019: This is how Indian cricket team and foreign player celebrate holi
दिनेश रामदीन
भारतीय मूल के कैरेबियाई खिलाड़ी दिनेश रामदीन अपने परिजन के साथ हर साल होली खेलते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed