Video: तिरुवनंतपुरम टी-20 में 'हिटमैन' बना 'सुपरमैन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीत के लिए 68 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए मार्टिन गप्टिल और कोलिन मुनरो उतरे। पहले ओवर में ही गप्टिल को 1 रन पर बोल्ड कर भुवी ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई लेकिन पिछले मैच के शतकवीर मुनरो ने पारी की दूसरी ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने मंसूबे जाहिर कर दिए थे। ऐसे में दूसरा ओवर लेकर जसप्रीत बुमराह आए। दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर बुमराह ने मुनरो को चलता कर दिया। उनकी गेंद पर हिटमैन रोहित ने शानदार कैच लपककर टीम इंडिया को जीत की तरफ बढ़ा दिया।
'हिट मैन' जब बना 'सुपरमैन' टीम इंडिया ने पलट दिया पांसा
https://t.co/qeu7lMy41L #BCCI#IndvsNZविज्ञापन विज्ञापन— Navin Chauhan (@navinkschauhan) November 7, 2017
बुमराह ने मुनरो के सामने गुडलेंथ पर ऑफ और मिडिल स्टंप पर गेंद डाली। इस गेंद पर मुनरो ने मिड ऑन के ऊपर से शॉट खेलना चाहा। गेंद बल्लेपर सही तरीके से नहीं लगी और ऊपर उठ गई। ऐसे में मिड ऑन पर खड़ रोहित ने गेंद पर नजरें बनाए रखीं और उल्टी दिशा में गेंद को लपकने के लिए भागे। इसके बाद एक शानदार डाइव लगाकर रोहित ने एक हाथ से कैच लपक लिया और मुनरो को पवेलियन का रास्ता देखना पड़ा।
मैच में बल्ले से नाकाम रहे हिटमैन रोहित ने सुपरमैन की तरह शानदार कैच पकड़ा। टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित के शानदार कैच लपकते ही कप्तान विराट ने उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद ऐसे भाव दिए जिससे लगा कि कैच उन्होंने लिया हो। मुरनो ने 6 गेंद में 7 रन बनाए। उनके आउट होते ही न्यूजीलैंड का स्कोर 8 रन पर 2 विकेट हो गया और कीवी टीम शुरुआत में ही बैकफुट पर नजर आने लगी।