फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   history of icc womens cricket world cup

अब तक ऐसा रहा महिला क्रिकेट विश्व कप का सफर

Tue, 29 Jan 2013 08:32 PM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
नई दिल्ली/खेल डेस्क Updated Tue, 29 Jan 2013 08:32 PM IST
विज्ञापन
history of icc womens cricket world cup

31 जनवरी से आईसीसी महिला वन-डे क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत के साथ आठ टीमों के बीच खिताब के लिए जंग शुरू हो रही है। भारत तीसरी बार वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। मिताली राज की कमान में भारतीय टीम अपने घर में पहली बार चैंपियन बनने की कोशिश करेगी। मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड अपना खिताब बचाने मैदान में उतरेगी जबकि पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की निगाहें एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम करने पर होगी।

विज्ञापन


उपमहाद्वीप से अभी तक सिर्फ भारत एक बार फाइनल में जगह बना सकी है। लिहाजा अपने घर जैसी परिस्थितियों में खेल रही पाकिस्तान और श्रीलंका की कोशिश इस बार नया इतिहास रचने पर होगी। 2011 में भारत ने पुरुष वन-डे क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन किया था जो बेहद सफल रहा था और मेजबान चैंपियन बने थे। उम्मीद करिए कि इस इस वर्ल्ड कप में भी उसी तरह का रोमांच देखने को मिले और मेजबान चैंपियन बनने का सपना पूरा कर सके।
विज्ञापन


नंबर गेम
05: बार सर्वाधिक ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप जीता।
03: बार यह खिताब मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड ने जीता।
01: बार न्यूजीलैंड ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

03: भारत 1978 और 1997 के बाद तीसरी बार महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है।
1973: में पहले महिला वर्ल्ड कप का आयोजन इंग्लैंड में हुआ था जिसे इंग्लैंड ने ही जीता था।
2005: में एकमात्र बार भारतीय टीम फाइनल में पहुंची, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया ने 98 रन से हराया।

सर्वाधिक रन: 1501, डैबी हॉक्ले (न्यूजीलैंड)

सर्वाधिक विकेट: 40, एल .फुल्सटोन (ऑस्ट्रेलिया)

सर्वश्रेष्ठ पारी:
229 नाबाद, बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया)

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजीः
6/10, जैकी लॉर्ड (न्यूजीलैंड)

सर्वाधिक स्कोरः 412, ऑस्ट्रेलिया बनाम डेनमार्क

न्यूनतम स्कोर: 27, पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया

यह भी जानिए  
-महिला वर्ल्ड कप की शुरुआत पुरुष वर्ल्ड (1975) कप से दो साल पहले 1973 में हुई थी।
-भारत (2005) के अलावा उपमहाद्वीप की कोई टीम अभी तक फाइनल में जगह नहीं बना सकी है।
-1978 में पहली बार वर्ल्ड कप में खेलने वाली भारत ने छह बार इस टूर्नामेंट में भाग लिया है।
-इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने अभी तक सभी वर्ल्ड कप में भाग लिया है।

चैंपियन बनने को बेताब भारत
-भारत (2005) के अलावा उपमहाद्वीप की कोई टीम अभी तक फाइनल में जगह नहीं बना सकी है।
-1978 में पहली बार वर्ल्ड कप में खेलने वाली भारत ने छह बार इस टूर्नामेंट में भाग लिया है।

91 नाबाद: रन की सर्वश्रेष्ठ पारी भारत के लिए मिताली राज ने खेली है।
619: रन 26 मैच में भारत की ओर से सर्वाधिक अंजुम चोपड़ा ने बनाए।
31: विकेट 22 मैचों में भारत की ओर से सर्वाधिक स्पिनर डायना एडुलजी के नाम हैं।

50: मैच भारत ने वर्ल्ड कप में खेले हैं।
26 जीते, 22 हारे, एक टाई और एक बेनतीजा रहा।

10वें विश्व कप की जानकारी
अवधि: 31 जनवरी से 17 फरवरी

मेजबान: भारत
कुल टीमें: 08
कुल मैच: 25

(ग्रुप ‘ए’)
भारत, इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, श्रीलंका।

(ग्रुप ‘बी’)
पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed