फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   hint of attitude may have made selectors drop sehwag says gavaskar

व्यवहार के कारण टीम से बाहर हुए वीरूः गावस्कर

Mon, 07 Jan 2013 09:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 07 Jan 2013 09:57 PM IST
विज्ञापन
hint of attitude may have made selectors drop sehwag says gavaskar

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि वीरेंद्र सहवाग अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन उनकी फॉर्म और व्यवहार के कारण उन्हें टीम से बाहर बैठना पड़ा है। लंबे समय से अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे सहवाग को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों के लिए टीम से बाहर किया गया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में वीरू ने केवल 35 रन ही बनाए। टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी वीरू को इंग्लैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही सीरीज के पहले तीन मैचों से बाहर किए जाने पर गावस्कर ने कहा, 'मुझे लगता है कि फॉर्म के अलावा सहवाग का व्यवहार और खेल के प्रति दृष्टिकोण भी उनके टीम से बाहर किए जाने के अहम कारण हैं।
विज्ञापन


पूर्व कप्तान ने कहा कि सहवाग की फॉर्म फिलहाल अच्छी नहीं चल रही है लेकिन उनका व्यवहार और खेल के प्रति रवैया भी चयनकर्ताओं के दिमाग में रहा होगा, जिसके कारण उन्हें टीम से कुछ मैचों के लिए बाहर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गावस्कर ने हालांकि माना कि सहवाग एक मैच विनर हैं लेकिन उन्होंने कहा कि टीम से कुछ समय बाहर बैठने पर उन्हें इस बात का अहसास होगा कि भारत के लिए खेलने के क्या मायने हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि टीम से कुछ समय बाहर रहने के बाद सहवाग को शायद एहसास होगा कि भारत के लिए खेलने के क्या मायने हैं। जब तक आप चोट के कारण या टीम से बाहर किए जाने तक नहीं समझ पाते हैं कि देश के लिए खेलना क्या होता है। जब आप उस माहौल को याद करेंगे तब आपको इसकी अहमियत समझ आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed