{"_id":"5aafeb744f1c1b094a8b6212","slug":"himmat-singh-hits-triple-ton-in-tnca-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के हिम्मत सिंह ने लगाई ट्रिपल सेंचुरी, दो दिन बिना थके की बल्लेबाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दिल्ली के हिम्मत सिंह ने लगाई ट्रिपल सेंचुरी, दो दिन बिना थके की बल्लेबाजी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
हिम्मत सिंह
- फोटो : file
दिल्ली के हिम्मत सिंह ने तमिलनाडु क्रिकेट संघ की प्रथम डिविजन लीग में विजय क्लब की ओर से खेलते हुए ग्लोब ट्रॉटर्स के खिलाफ तीन दिवसीय मैच में लगातार दो दिन बल्लेबाजी करते हुए 415 गेदों पर 24 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 306 रन ठोंक डाले। उनके तिहरे शतक की बदौलत विजय क्रिकेट क्लब ने रविवार को दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक 155 ओवर में छह विकेट पर 585 रन का विशाल स्कोर बना लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि 21 साल के हिम्मत का प्रथम श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 99 रन रहा है। लेकिन अपनी इस पारी की बदौलत वह पहली बार इस आंकड़े तक पहुंचने में कामयाब रहे। हिम्मत ने अरुण कार्तिक (135) के साथ छठे विकेट के लिए 281 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
हिम्मत के अलावा मैच में अरुण कार्तिक ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 224 गेंदों में 15 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 135 रन की पारी खेली।