फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hearing today in Supreme court on Lodha committee

लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों पर फैसला आज, बोर्ड के पक्ष में आए क्रिकेटर

Thu, 06 Oct 2016 11:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Oct 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
Hearing today in Supreme court on Lodha committee
lodha - फोटो : ANI

बीसीसीआई की आंतरिक कार्यप्रणाली और वित्तीय लेनदेन पर सवाल उठाते हुए लोढ़ा कमेटी की ओर से पेश की गई स्टेटस रिपोर्ट पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट इस पर आज कड़ा फैसला दे सकता है, पूर्व में भी सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश की बेंच ने बीसीसीआई पर कड़ी टिप्पणी की थी। 

विज्ञापन


दूसरी ओर मामले में सुनवाई से पहले ही आज कई क्रिकेटर बोर्ड के पक्ष में आ खड़े हुए हैं। हरभजन सिंह और इरफान पठान जैसे बड़े खिलाड़ियों ने खुलकर बोर्ड का पक्ष लेते हुए इसकी स्वायत्ता बरकरार रखने की मांग की है। 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले कुछ दिनों से भारतीय क्रिकेट को संचालित करने वाली बीसीसीआई और सुप्रीम कोर्ट द्वारा उसकी कार्यप्रणाली पर निगाह रखने के लिए गठित की गई जस्टिस लोढ़ा समिति के बीच तलवारें खिंची हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर की जा सकती है कुर्सी

Hearing today in Supreme court on Lodha committee

हाल ही में समिति द्वारा बोर्ड के वित्तीय लेनदेन पर रोक लगाने संबंधी ईमेल जारी होने के बाद मामला गर्माया हुआ है। बोर्ड ने जहां इसे सीधे उसके अधिकारों का उल्लंघन बताया है वहीं समिति ने सफाई दी है कि उसने मेल लिखकर बैंकों को केवल राज्यों को जारी होने वाली बड़ी रकम को रोकने के‌ निर्देश दिए हैं, बोर्ड के रूटीन खर्चों को रोकने के नहीं। 

वहीं बोर्ड ने इसके विरोध में मौजूदा न्यूजीलैंड सीरीज को रद करने की धमकी दे दी थी। बोर्ड अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा था कि बिना पैसों के क्रिकेट संभव नहीं है। 

इसके अलावा भी कई मुद्दों पर लोढ़ा समिति की बोर्ड से असहमति है जिनमें, बीसीसीआई पदाधिकारियों की अधिकतम उम्र 70 साल करने, राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की संख्या पांच की बजाय तीन करने और एक व्यक्ति एक पद का नियम लागू करना प्रमुख है। जिसकी चपेट में खुद बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर भी आ रहे हैं। 

क्रिकेटरों ने खुलकर लिया बीसीसीआई का पक्ष

Hearing today in Supreme court on Lodha committee

ऐसे में अगर बोर्ड को लोढ़ा कमेटी की सिफारिशें ज्यों की त्यों लागू करनी पड़ी तो अनुराग ठाकुर को अपना पद छोड़ना पड़ सकता है। इन्हीं तमाम मुद्दों को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है, जिसमें दोनों पक्ष अपनी अपनी बात रखेंगे। 
 
दूसरी ओर इस पूरे घटनाक्रम के बीच कुछ मौजूदा क्रिकेटरों ने बोर्ड के पक्ष में मोर्चा खोल दिया है। स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह, विकेटकीपर पार्थिव पटेल और तेज गेंदबाज इरफान पठान खुलकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पक्ष में आ गए हैं। हरभजन सिंह ने जस्टिस लोढ़ा को संबोधित करते हुए कहा, लोढ़ा सर आईपीएल कोई तमाशा नहीं है, यह युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच है। यह लोगों का एक पसंदीदा टूर्नामेंट है। 

वहीं तेज गेंदबाज इरफान पठान ने कहा आईपीएल ने युवा क्रिकेटरों को बहुत मौके दिए हैं और उन्हें आर्थिक रूप से भी मजबूत किया है। वहीं विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने भी बीसीसीआई के सुर में सुर मिलाते हुए कहा आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट में बहुत बदलाव किए हैं। हम जैसे खिलाड़ियों को भी वहां काफी कुछ सीखने को मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed