फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hassan Ali came under target of Pakistan fans, condemned terrorist attack devotees bus in Reasi T20 World Cup

Terrorist Attack: PAK फैंस के निशाने पर आए हसन अली, रियासी में श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमले की निंदा की थी

Thu, 13 Jun 2024 02:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 13 Jun 2024 02:25 PM IST
सार

नौ जून को पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों ने श्रद्धालुओं से भरी बस पर गोलियां बरसाईं थीं। खाई में बस गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई थी। 41 घायल हुए थे।

विज्ञापन
Hassan Ali came under target of Pakistan fans, condemned terrorist attack devotees bus in Reasi T20 World Cup
हसन अली और उनकी पत्नी - फोटो : instagram

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 के बीच पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज हसन अली चर्चा में हैं। दरअसल, हसन ने बुधवार को जम्मू के रियासी में श्रद्धालुओं से भरी बस पर हुए आतंकी हमले की निंदा की थी। उन्होंने इसके लिए इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फोटो भी लगाई थी, जिसमें लिखा हुआ था 'ऑल आइज ऑन वैष्णो देवी अटैक'। यह पोस्ट रियासी आतंकी हमलों में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करने को लेकर था। हालांकि, उनका यह पोस्ट करना पाकिस्तानी फैंस को पसंद नहीं आया और उनकी आलोचना की गई। अब इस मामले को लेकर हसन अली ने इंस्टाग्राम पर एक और स्टोरी लगाई है और अपना पक्ष साफ किया है।
विज्ञापन

हसन ने लिखा- आतंक और हिंसा एक गंभीर मामला है। भले ही यह किसी भी जाति या धर्म पर हो, लेकिन निंदनीय है। इसलिए मैंने वह स्टोरी लगाई थी। मैं हमेशा शांति को बढ़ावा देता हूं। मैंने हमेशा गाजा में हुए हमले की निंदा की है और आगे भी ऐसा करता रहूंगा। जहां जहां मासूमों की जान जाएगी, मैं उस हमले का विरोध और निंदा करूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Hassan Ali came under target of Pakistan fans, condemned terrorist attack devotees bus in Reasi T20 World Cup
हसन अली ने यह पोस्ट किया था - फोटो : instagram
हसन की पत्नी भारतीय हैं। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने 20 अगस्त 2019 को भारत के हरियाणा के नूंह जिले की रहने वाली शामिया आरजू से निकाह किया था। हसन और आरजू का निकाह दुबई में हुआ था, जिसमें करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। आरजू एक एयरोनॉटिकल इंजीनियर हैं। हसन के मुताबिक आरजू ने उनकी मुलाकात एक डिनर के दौरान हुई थी।

काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद हसन ने आरजू को प्रपोज किया था। आरजू मूल रूप से हरियाणा के पलवल जिले की रहने वाली हैं, उनका परिवार फिलहाल दुबई में रहता है, जबकि कुछ सदस्य दिल्ली में रहते हैं। शामिया आरजू ने इंस्टाग्राम पर फैंस के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि विराट कोहली उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं।

नौ जून को पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों ने श्रद्धालुओं से भरी बस पर गोलियां बरसाईं थीं। खाई में बस गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई थी। 41 घायल हुए थे। हमले के बाद से ही सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में लगे हुए हैं। आतंकियों का स्केच जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed