फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Harsh Dubey will captain Vidarbha in the Syed Mushtaq Ali Trophy Sanju Samson will lead Kerala team

SMAT: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हर्ष दुबे करेंगे विदर्भ की कप्तानी, सैमसन की अगुआई में उतरेगी केरल की टीम

Sun, 23 Nov 2025 08:46 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 23 Nov 2025 08:46 AM IST
सार

दुबे ने हाल में दोहा में अपना पहला टी20 अर्धशतक लगाकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया और चार मैचों चार विकेट भी लिए। दुबे ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 अभियान में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
Harsh Dubey will captain Vidarbha in the Syed Mushtaq Ali Trophy Sanju Samson will lead Kerala team
संजू सैमसन - फोटो : BCCI

विस्तार

दोहा में राइजिंग स्टार्स एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर हर्ष दुबे 26 नवंबर से होने वाली सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में विदर्भ की 17 सदस्यीय टीम की अगुआई करेंगे। पिछले सत्र के कप्तान और भारत के टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा टीम का हिस्सा नहीं हैं। जितेश राइजिंग स्टार्स एशिया कप के दौरान भारत ए के कप्तान थे।
विज्ञापन

राइजिंग स्टार्स में दुबे ने किया था अच्छा प्रदर्शन
दुबे ने हाल में दोहा में अपना पहला टी20 अर्धशतक लगाकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया और चार मैचों चार विकेट भी लिए। दुबे ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 अभियान में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया था जिसमें उन्होंने 69 विकेट लिए और विदर्भ की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 में उन्हें आर स्मरण की जगह शामिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदर्भ की टीम पिछले सत्र में मुंबई से हारकर क्वार्टर फाइनल से बाहर हुई थी। टीम में विकेटकीपर शिवम देशमुख भी होंगे, जबकि यश ठाकुर को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव भी हैं जो एक साल बाद वापसी करेंगे। विदर्भ ग्रुप ए में अपने अभियान की शुरुआत 26 नवंबर को लखनऊ में छत्तीसगढ़ के खिलाफ करेगा। ग्रुप की अन्य टीम मुंबई, ओडिशा, केरल, असम, रेलवे और आंध्र हैं।
विज्ञापन

सैमसन को केरल की कमान
भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में केरल की कमान संभालेंगे। केरल ने इस घरेलू टी20 टूर्नामेंट के लिए टीम घोषित कर दी है। सैमसन की अगुआई वाली टीम 26 नवंबर को ओडिशा के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। केरल टूर्नामेंट में अपना पहला खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। 

विदर्भ की टीम: हर्ष दुबे (कप्तान), यश ठाकुर (उप कप्तान), अथर्व तायडे, ध्रुव शौरी, अमन मोखाड़े, यश राठौड़, शिवम देशमुख (विकेटकीपर), अक्षय वाडकर, नचिकेत भूटे, दर्शन नलकांडे, यश कदम, वरुण बिष्ट, पार्थ रेखाड़े, उमेश यादव, प्रफुल हिंगे, दीपेश परवानी और अध्ययन डागा। 
केरल की टीम:  संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रोहन एस कुनुमल, मोहम्मद अजहरुद्दीन एम (विकेटकीपर), अहमद इमरान (उपकप्तान), विष्णु विनोद (विकेटकीपर), निधीश एमडी, आसिफ केएम, अखिल स्कारिया, बीजू नारायण एन, अंकित शर्मा, कृष्णा देवन आरजे, अब्दुल बाजित पीए, शराफुद्दीन एनएम, सिबिन पी गिरीश, कृष्णा प्रसाद, सैली वी सैमसन, विग्नेश पुथुर, सलमान निजार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed