फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से बिग बैश लीग में जलवा नहीं बिखेर पाएंगी हरमनप्रीत-मंधाना और रॉड्रिग्ज

Fri, 27 Sep 2019 03:50 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 27 Sep 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
Harmanpreet kaur, mandhana and Rodrigues set to miss WBBL  
harmanpreet kaur

इस बार महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में भारतीय महिला क्रिकेट टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और जेमिमाह रॉड्रिग्ज हिस्सा नहीं लेंगी। 


 

Harmanpreet kaur, mandhana and Rodrigues set to miss WBBL  
harmanpreet kaur

दरअसल, 18 अक्टूबर से आठ दिसंबर के बीच होने वाले डब्ल्यूबीबीएल और भारतीय महिला टीम के वेस्टइंडीज दौरे के एकसाथ आयोजित होने की संभावना है, जिसके चलते खिलाड़ियों को बिग बैश लीग के अंतिम कुछ मैचों में ही खेलने का मौका मिलेगा।

Harmanpreet kaur, mandhana and Rodrigues set to miss WBBL  
हरमनप्रीत और मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया 23 अक्टूबर को वेस्टइंडीज रवाना हो सकती है। बीसीसीआई के महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) सबा करीम ने कहा, 'बीसीसीआई हमारी किसी भी महिला खिलाड़ी को विदेशी लीगों में हिस्सा लेने से नहीं रोकता है, लेकिन उनके विदेशी टूर्नामेंट में भाग लेने से राष्ट्रीय टीम को लिए उनके कर्तव्यों पर प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। इस मामले में एक अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जानी है, जिसके कारण यह हमारी प्राथमिकताओं की सूची में सबसे ऊपर होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Harmanpreet kaur, mandhana and Rodrigues set to miss WBBL  
mandhana and harmanpreet

बता दें कि इस वक्त भारतीय महिला क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेल रही हैं। इसके बाद टीम प्रोटियाज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी। पांच टी-20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे हैं। पहले मैच में भारतीय टीम ने 11 रन से जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरा मुकाबला रद्द हो गया था। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला 29 सितंबर को खेला जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed