फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hardik Pandya Shine in victory

कप्तान धोनी की नसीहत पर किया काम और हीरो बन गए हार्दिक

Fri, 25 Mar 2016 11:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Mar 2016 11:33 AM IST
विज्ञापन
Hardik Pandya Shine in victory
हार्दिक पांड्या

अंतिम ओवर फेंके जाने से पहले जब किसी को अंदाजा नहीं था कि मैच किसके पक्ष में जा रहा है ऐसे में कप्तान धोनी की एक सलाह हार्दिक पांड्या के काम आ गई। 

विज्ञापन


भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रविवार को  बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम गेंद पर रोमांचक जीत के बाद अपने गेंदबाज हार्दिक पांड्या से बेहद खुश हैं। हो भी क्यों न पाड्या ने अंतिम ओवर में दबाव के बीच अपना संयम जो बनाए रखा और उन निर्देशों को अमल में लाए जो कप्तान ने उन्हें दिए थे। धोनी ने हार्दिक से कहा था कि यार्कर मत फेंक देना क्योंकि वह फुलटॉस में बदल सकती है।
विज्ञापन


कप्तान धोनी ने कहा कि एक बात तो हमने हार्दिक से कह दी थी बस यार्कर मत फेंकना। वाइड से भी बचना था। हमने जैसी योजना बनाई फील्डिंग भी वैसी ही सजाई और यही चीजें क्लिक कर गई लेकिन योजना तभी अच्छी लगती है जब उसे सही तरीके से लागू किया जाए और बुधवार को सबने मिलकर यही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी के मैच के दौरान दबावपूर्ण क्षणों में आशीष नेहरा के साथ खासा विचार-विमर्श हुआ। धोनी ने कहा, "मैं सारी बातें नहीं बता सकता लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि अंतिम ओवर से पहले हमने विचार-विमर्श किया। मनन इस बात पर हुआ किस लंबाई और दिशा से गेंद फेंकी जाए। मैं एक बात जानता था कि 20वां ओवर शुरू होने के बाद आप कितना ही समय लो आप पर जुर्माना नहीं होगा।"


धोनी ने बांग्लादेशी बल्लेबाज महमुदुल्लाह के प्रति भी हमदर्दी जताई। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि आप बड़ा शॉट खेलकर मैच खत्म करना चाहते हो। जब आपके पास विकेट होते हैं तो आप सोचते हो दूसरे तो हैं ही लेकिन ऐसा होता है। महमुदुल्लाह को यह सीख मिली हो लेकिन यही तो क्रिकेट है। यदि वह छक्का चला जाता तो क्या लाजवाब और साहसिक शॉट होता। एक कमेंटेटर बाद में आसानी से कह सकते हैं यह शॉट खराब था या अच्छा। धोनी ने अपने तेज गेंदबाज बुमराह की भी बेहद तारीफ की जिन्होंने 19वां ओवर फेंका था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed