{"_id":"5cb5d319bdec22144b7f1040","slug":"hardik-pandya-says-time-away-after-setback-helped-him-to-get-better","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांड्या का बड़ा खुलासा, बताया महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान देने के बाद जिंदगी कैसे बदली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पांड्या का बड़ा खुलासा, बताया महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान देने के बाद जिंदगी कैसे बदली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 16 Apr 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हार्दिक पांड्या का मानना है कि हर कोई झटकों से सीखता है और वह भी अपवाद नहीं है और क्रिकेट से कुछ समय दूर रहने से उन्हें अपने खेल और मानसिकता पर काम करने का समय मिला जिसका फायदा इंडियन टी-20 लीग में मिल रहा है।
2 of 5
हार्दिक पांड्या और केएल राहुल
एक टीवी चैट शो पर महिला विरोधी टिप्पणी के कारण हार्दिक पर बीसीसीआई ने अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया। बीसीसीआई लोकपाल अभी भी मामले की जांच कर रहा है हालांकि उसे क्लीन चिट मिलने की उम्मीद है।
3 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : Social media
न्यूजीलैंड में वापसी के बाद से पांड्या ने अपने खेल पर फोकस किया और इंडियन टी-20 लीग में मुंबई के लिे 191 की औसत से 186 रन बना चुके हैं। बैंगलोर पर मिली जीत के बाद कहा, ‘हर किसी को कोई झटका लगता है और मुझे इससे अपने शरीर पर काम करने का मौका मिला। इससे काफी मदद मिली और अब सब कुछ ठीक लग रहा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हार्दिक पांड्या
मुंबई के लिए फिनिशर की भूमिका निभाने के बारे में पांड्या ने कहा, ‘मैं चार साल से ऐसा कर रहा हूं। टीम में मेरी यही भूमिका है। नेट पर भी मैं इसका अभ्यास करता हूं। यह हालात की बात है। आप हालात के अनुरूप खेलते हैं।’
विज्ञापन
5 of 5
हार्दिक पांड्या
विश्व कप में भी वह अहम भूमिका निभाएंगे और इसकी तैयारी इंडियन टी-20 लीग के जरिए हो रही है। उन्होंने कहा, ‘आपको आत्मविश्वास रखना होगा। विश्व कप बड़ा टूर्नामेंट है। पहली बार मैं विश्व कप खेल रहा हूं और मुझे लय कायम रखनी होगी। मैं खेल से कुछ समय बाहर था तो वापिस आकर लय हासिल करना जरूरी था।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।