स्टार बैट्समैन और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली कारों के बेहद शौकीन हैं। कोहली के पास Audi R8, Bentley Continental GT, Land Rover Range Rover Autobiography जैसी शानदार लग्जरी कारें हैं। कोहली को पिछले साल दिल्ली की सड़कों पर सफेद रंग की बेंतले कॉन्टिनेंटल चलाते हुए भी देखा गया था। वहीं अनुष्का शर्मा से शादी के बाद अब वे मुंबई शिफ्ट हो गए हैं। वहीं अब उन्होंने नई सुपर लग्जरी बेंतले कार खरीदी है। जानते हैं इस कार की खासियतों के बारे में...
विराट कोहली के गैराज में शामिल हुई सबसे महंगी कार, पत्नी अनुष्का संग सामने आई फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेस वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 3.41 करोड़ रुपये
खबरें है कि विराट कोहली ने चार दरवाजों वाली लग्जरी Bentley Continental Flying Spur खरीदी है। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने इस कार का कौन सा वैरियंट खरीदा है। भारत में Bentley Continental Flying Spur बेस वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 3.41 करोड़ रुपये है, वहीं इसके टॉप-एंड वैरियंट की कीमत 3.93 करोड़ रुपये है। Bentley Continental Flying Spur के बेस वैरियंट की ऑनरोड कीमत तकरीबन 4 करोड़ रुपये पड़ती है, जबकि टॉप वैरियंट 4.6 करोड़ में ऑनरोड पड़ता है। वहीं विराट जब पिछले साल दिल्ली में सफेद रंग की बेंतले चलाते दिखे, तो न्यूज रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई थी कि वह सेकेंड हैंड कार थी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि Bentley Continental Flying Spur नई है या पुरानी।
एयरपोर्ट से लौटते वक्त हुए स्पॉट
वहीं विराट जिस Bentley Continental Flying Spur चलाते दिखे हैं, वह गहरे नीले रंग की है और लो लाइटिंग कंडिशन में काले रंग की दिखाई दे रही थी। नई कार के साथ विराट अपनी पत्नी अनुष्का के साथ एयरपोर्ट से वापस जाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वे नई कार के साथ कैमरे में कैद हो गए।
बेस वैरियंट में 4.0 लीटर का V8 पेट्रोल इंजन
Bentley Continental Flying Spur बेस वैरियंट में 4.0 लीटर का V8 पेट्रोल इंजन लगा है, जो 6000 आरपीएम पर 500 बीएचपी की पावर और 1700 आरपीएम पर 660 एनएम का टॉर्क देता है। ट्विन टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ आने वाली इस कार में 8 स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है, जो चारों पहियों को पावर देता है। वहीं Continental Flying Spur के पावर वैरियंट में 8 स्पीड ट्रांसमिशन वाला 6.0 लीटर का W12 पेट्रोल इंजन लगा है, जो 6000 आरपीएम पर 616 बीएचपी की पावर और 1700 आरपीएम पर 800 एनएम का टॉर्क देता है।
हाल ही में खरीदी नई BMW 7 सीरीज
Bentley Continental Flying Spur और Bentley Continental GT के अलावा विराट ने हाल ही में नई BMW 7 सीरीज भी खरीदी है। उनके गैराज में Audi R8 V10, Audi Q7, Land Rover Range Rover Autobiography, Audi A8L, Audi RS5, Audi S5 समेत कई लग्जरी कारें हैं। वहीं विराट ऑडी के ब्रांड अंबेस्डर भी हैं। वहीं उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के पास भी Rover Range Rover Autobiography जैसी लग्जरी कारें हैं।