फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   hardik pandya says team india pacers did not get help after lunch at lords

लॉर्ड्स टेस्ट: टीम इंडिया पर मंडरा रहा हार का खतरा, हार्दिक पांड्या ने बताया कहां से बिगड़ा पूरा खेल

Sun, 12 Aug 2018 01:01 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 12 Aug 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
hardik pandya says team india pacers did not get help after lunch at lords
hradik pandya

हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या को लगता है कि दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच के बाद गेंदबाजों को मदद की कमी के कारण इंग्लैंड पूरी तरह से भारत पर हावी रहा। इंग्लैंड ने भारत के 107 रन के जवाब में पहली पारी में छह विकेट पर 357 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 250 रन की हो गई है।

विज्ञापन


तीसरे दिन लंच के समय इंग्लैंड की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं थी। टीम ने 89 पर चार विकेट गवां दिए थे। लंच के बाद 131 रन पर उनका पांचवां विकेट गिरा था। इसके बाद क्रिस वोक्स (नाबाद 120) और जॉनी बेयरस्टॉ (93) के बीच छठे विकेट के लिए 189 रन की साझेदारी से इंग्लैंड ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली और भारतीय टीम को मैच में वापसी के लिए किसी चमत्कार की उम्मीद करनी होगी। 
विज्ञापन


पंड्या ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, 'लंच के बाद हमें कोई मदद नहीं मिली। यह समस्या थी। एक गेंदबाजी इकाई के रूप में, हमने कोशिश की लेकिन गेंद ने अचानक स्विंग करना बंद कर दिया और वे (वोक्स और बेयरस्टॉ) मैच को हमारी पकड़ से दूर ले गए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

hardik pandya says team india pacers did not get help after lunch at lords
Shami

उन्होंने कहा, 'ऐसा होता है...मैंने पहले भी टेस्ट में देखा है। आपको चार या पांच विकेट जल्दी मिल जाते हैं और फिर एक साझेदारी हो जाती है। हमारी बल्लेबाजी लाइन-अप के साथ भी ऐसा कई बार हुआ है। यह खेल का एक हिस्सा है।'

गेंदबाजों के मुफीद हालात में भारतीय टीम पहली पारी में महज 107 रन बना सकी जिस पर पंड्या ने कहा कि वैसे हालात में इंग्लैंड की टीम को भी संघर्ष करना होता। उन्होंने कहा, 'उन परिस्थितियों में खेलना मुश्किल था क्योकिं हल्की बारिश हो रही थी और विकेट में नमी था। किसी भी टीम ने लगभग वही स्कोर बनाया होता।'

hardik pandya says team india pacers did not get help after lunch at lords
team india test

उन्होंने कहा, 'आज (शनिवार) परिस्थिति अलग थी। जब हम गेंदबाजी कर रहे थे तो धूप निकली थी। यह आदर्श स्थिति की तरह था, जैसा हम मैच के पहले दिन उम्मीद करते हैं।' भारतीय टीम मैच में कुलदीप यादव के रूप में अतिरिक्त स्पिन गेंदबाज के साथ उतरी जबकि जब परिस्थिति तेज गेंदबाजों के मुताबिक थी और ऐसा लगा की तीसरा तेज गेंदबाज टीम की मदद करता।

पंड्या ने कुलदीप को खिलाने के फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा, 'जाहिर है इसके पीछे टीम प्रबंधन की कोई सोच रही होगी। अगर यह पांच दिनों का मैच होता तो स्पिनरों की भूमिका अहम होती। बारिश के कारण सबकुछ बदल गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed