{"_id":"5e0d92ac8ebc3e87c06982fa","slug":"hardik-pandya-natasa-stankovic-engagement-surprised-virat-kohli-reaction-hone-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नताशा से सगाई की खबर सुन हैरान रह गए विराट, हार्दिक पांड्या की फोटो पर ऐसा था रिएक्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नताशा से सगाई की खबर सुन हैरान रह गए विराट, हार्दिक पांड्या की फोटो पर ऐसा था रिएक्शन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
हार्दिक पांड्या, नताशा और विराट
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की सगाई ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को आश्चर्यचकित कर दिया। विराट ने इस नए कपल को इंस्टाग्राम पर बधाई देते हुए ऐसा कमेंट किया कि देखने वालों की हंसी छूट गई।
2 of 6
हार्दिक की पोस्ट पर विराट का कमेंट
- फोटो : इंस्टाग्राम
विराट ने हार्दिक पांड्या और नताशा की सगाई वाली फोटोज पर कमेंट किया कि, 'बधाई H, कितना सुखद आश्चर्य है। तुम्हारा आने वाला समय बेहतरीन हो। भगवान भला करे'। कोहली के इस कमेंट पर अब सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। लोग इसी कमेंट पर जोक्स बना रहे हैं।
3 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके पहले, बुधवार को यानी साल 2020 के पहले ही दिन हार्दिक पांड्या ने सर्बियाई एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के साथ फोटो शेयर करते हुए अपनी सगाई का एलान किया था, 'मैं तेरा तू मेरी जाने सारा हिंदुस्तान। 01.01.2020 #engaged'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक पांड्या के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों तांता लग गया। सबसे पहले टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने पांड्या को सगाई की बधाई दी। कपल ने दुबई में सगाई की।
विज्ञापन
5 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक जहां चोटिल होने की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं तो दूसरी ओर नताशा बीते दिनों 'नच बलिए 9' के दौरान चर्चा में रही थीं। नताशा इस रियलिटी शो में एक्स ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ आई थीं। 'नच बलिए' के अलावा नताशा सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन आठ में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।